RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट ने अपनी 17 सूत्री मांगों के समर्थन में दिया एक दिवसीय धरना।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)26 मई।आज बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ गोप गुट भोजपुर के बैनर तले एक दिवसीय धरना कार्यक्रम जिला प्रशासन के मुख्यालय पर किया गया जिसकी अध्यक्षता रंजीत कुमार सिंह, संचालन राहुल राय ने किया, जिला सचिव संजय कुमार सिंह ने विस्तार से 17 सूत्री मांगों को रखा, धरनास्थल पर कर्मचारी महासंघ गोप गुट भोजपुर के मुख्य संरक्षक जानकी प्रसाद, जिला अध्यक्ष रामानंद सिंह, जिला सचिव सुमन जी, सेवा निवृत्त राजस्व कर्मचारी दीनबंधु सिंह सहित 14. अंचल के राजस्व कर्मचारियों ने अपने संबोधन में कहा कि हम सभी राजस्व कर्मचारी सामुहिक अवकाश पर रहते हुए कार्य का वहिष्कार किये है।जब तक 17 सूत्री मांग पूरा नहीं होगा ये सामुहिक कार्य वहिष्कार चलते रहेगा। हमारी मुख्य मांग 2800 ग्रेड पे, गृह जिला में स्थानांतरण, सेवा संपुष्टि, निलंबित कर्मियों को विभागीय कार्रवाई समाप्त निलंबन मुक्त करने, acp, Macp, देने, सेवानिवृत्ति कर्मियों को समय से सेवानिवृत्त होने का लाभ देने संबंधी है।
धरना को संबोधित करते हुए महासंघ गोप गुट भोजपुर के जिलाध्यक्ष रामानंद सिंह, ने कहा कि राज्य सरकार,कि कार्य नीति हमेशा कर्मचारी विरोधी रहा है, केंद्र की सरकार को पुराना पेंशन लागू करना चाहिए, स्थाई नियुक्ति हो, संविदा कर्मियों की भी सेवा स्थाई किया जाना चाहिए, ठेका प्रथा बंद किया जाना चाहिए, नियमित नियुक्ति जरूरी है, रोजगार की गारन्टी हो,स्थाई काम के लिए स्थाई नियुक्ति किया जाए, धरना को जिला सचिव महासंघ गोप गुट सुमन जी ने संबोधित करते हुए अपने भाषण में कहा कि केन्द्र सरकार,और राज्य सरकार,कि नीति मजदूर, कर्मचारी, शिक्षक, किसान, विरोधी है, निजीकरण, उदारीकरण, वैश्वीकरण का ही देन है कि आज स्थाई रिक्त पदों होने के बावजूद संविदा मानदेय नियोजन, प्रोत्साहन भत्ता पर बहाली हो रहा है, सेवा संगठनों, ट्रेड यूनियन के नेताओं ने स्थाई बहाली, नियमित रोजगार की गारंटी हो, 2004,के बाद नियुक्त कमियों को पुराना पेंशन लागू किया जाना चाहिए, संविदा मानदेय कर्मियों को नियमित किया जाए, जिला स्तर पर भी लंबित मामलों को निष्पादन किया जाए सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को वरीयता सूची का प्रकाशन किया जाए, acp,Macp का लाभ दिया जाय, नगर निगम के कर्मचारियों को 6,7,वेतनमान लागू किया जाए,सफाई मजदूरों की सेवा स्थाई किया जाना चाहिए, किसान सलाहकार की सेवा को भी स्थाई किया जाए, सभी संविदा कार्मिकों को स्थाई नियुक्ति किया जाए, राजस्व कर्मियों के जब तक 17,सूत्री मांगों के पूर्ति नहीं होगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा
कार्यक्रम को भाकपा माले के नेता कयामुद्दीन अंसारी ने भी संबोधित किया , उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आपका 17 सूत्री मांग जायज है, आपका ग्रेड पे होना चाहिए, होम डिस्ट्रिक्ट में स्थानांतरण, सेवा संपुष्टि होनी चाहिए, आपके आंदोलन को भाकपा माले शत प्रतिशत समर्थन करती हैं, आंदोलन को विभिन्न अंचलों से उपस्थित राजस्व कर्मचारीयों ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम को बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ बिहार पटना के महासचिव मन नारायण शर्मा, राज्याध्यक्ष चौबे ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार कहतीं है कि राजस्व कर्मचारी पूरे बिहार के स्ट्राइक पर है, राजस्व कर्मचारी कहते हैं की हम सभी पूरे बिहार में सामुहिक अवकाश पर है, 17,सूत्री मांगों के पूर्ति होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
धरना प्रदर्शन को मुख्य रूप से शामिल लोगों में आशुतोष, विष्णु देव, राजेश, उज्ज्वल प्रभात, कर्ण,जवाहर ,रोहित, सुनील, राहुल, धर्मेन्द्र, विष्णु शंकर, तारकेश्वर, सुमन,रवि ,मनोज, आनंद, पिंटू,विकास, संदीप, जगदीप, मृत्युंजय, निरंजन, सुमित, विनय, अमरजीत, पिंटो,अभयानंद, रंजीत,संजीत, संतोष, नन्द किशोर, राजीव, दीपेन्द्र, सोनू, अजित, दशरथ, दीप, संगीता, सहित अन्य सदस्यों ने सम्बोधित किया।

Related posts

पूर्वी चंपारण:राष्ट्रीय डेंगू दिवस : जिले में डेंगू से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा में बीस सुत्री की कि गई बैठक।

rktvnews

बागपत:सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत में लगाया जाएगा 12 नवंबर को रोजगार मेला।

rktvnews

भोजपुर:सम्भावना के जूनियर विंग के बच्चों के खेल प्रशिक्षण का हुआ समापन।

rktvnews

पिछड़े/कमजोर लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता देने हेतु चलाया जा रहा विधिक जागरूकता कार्यक्रम!06 अगस्त को अलीनगर प्रखण्ड में, 12 अगस्त को सदर प्रखण्ड में, 13 अगस्त को हायाघाट प्रखण्ड में तथा 20 एवं 27 अगस्त को बेनीपुर प्रखण्ड में होगा विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की संख्या अनुसार समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment