RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:डीडीसी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य की हुई समीक्षा।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)26 मई।विकास भवन स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाज कल्याण अन्तर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण, बिजली कनेक्शन एवं 0 से 05 वर्ष के बच्चों का आधार कार्ड बनाने की समीक्षा बैठक की गयी।
कार्यपालक अभियंता एनआरईपी चतरा के द्वारा प्रशासनिक स्वीकृती प्रदान किये जाने के काफी विलम्ब से निविदा करने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया एवं तीन माह के अन्दर सभी स्वीकृत 38 आंगनबाड़ी केन्द्रों का भवन निर्माण पूर्ण करने और जिला अभियंता जिला परिषद चतरा को स्वीकृत 14 आं० केन्द्रों का भवन निर्माण दो महिने के अन्दर पूर्ण करने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, चतरा को चिन्हित 592 आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल की व्यवस्था एवं चिन्हित 234 आंगनबाड़ी केन्द्रों में शौचालय का निर्माण 01 माह के अन्दर पूर्ण करने और उक्त चिन्हित सभी एजेंसी को प्रत्येक सप्ताह का भौतिक प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमण्डल चतरा को विभिन्न बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से आवेदन प्राप्त करते हुए शतप्रतिशत आंगनबाड़ी केन्द्रों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण करने एवं परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी, चतरा को सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं को आधार का कार्य हेतु प्रशिक्षित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिला अभियंता, जिला परिषद, चतरा, कार्यपालक अभियंता एनआरईपी , कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, चतरा, कार्यपालक अभियंता, विद्युत प्रमण्डल, चतरा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, चतरा एवं परियोजना पदाधिकारी, यूआईडी चतरा समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

देवघर:उपायुक्त ने देवघर एम्स के पास केंद्रीय विद्यालय के स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने का दिया निर्देश।

rktvnews

युग-प्रवर्त्तक साहित्यकार थे महाकवि जयशंकर प्रसाद, युग-बोध के कवि थे ‘द्विज’ और ‘मुक्त’, विरले लोग बलभद्र कल्याण होते हैं: डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

बाइक और शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गये जेल।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर जिला अध्यक्ष, सचिव, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधि के साथ किया बैठक।

rktvnews

पटना:भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 2026 : राज्यस्तरीय बैठक में जागरूकता, तैयारी और तकनीकी क्षमता वृद्धि पर निर्णायक पहल।

rktvnews

दुर्गा को मिलेगा मां-बाप का प्यार, रामा दंपति ने लिया गोद।

rktvnews

Leave a Comment