RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉ सच्चिदानंद सिन्हा जैसे महान दानवीर और व्यक्तित्व की सरकारें करती आई है उपेक्षा: स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान

स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में डॉ सच्चिदानंद सिन्हा के जयंती समारोह का किया गया आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 नवंबर।आज स्वामी विवेकानन्द समाज कल्याण संस्थान द्वारा अपने आरा स्थित जिला कार्यालय बंधन टोला में बिहार निर्माता डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा की जयंति समारोह मनायी गयी। इस मौके पर संस्थान के सयोजक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा भारत के प्रसिद्ध, शिक्षाविद, अधिवक्ता तथा पत्रकार थे। वे भारत के संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष थे। कोषाध्यक्ष गोपाल नंदन शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 1924 में उन्होंने पटना में जो अपना विशाल आवास बनवाया था, उसमें आज बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड का कार्यालय है। वही पास में उनके द्वारा स्थापित सिन्हा साईब्रेरी है। बिहार विधानसभा, बिहार विधान परिषद और पटना एयरपोर्ट की जिस जगह है वो उन्होंने ही दान स्वरूप दी थी। संस्था के सचिव अधिवक्ता रवि कुमार ने कहा कि डुमराव, आरा के एक छोटे से गाँव मुरार में जन्मे डॉ० सच्चिदानंद सिन्हा जिनके द्वारा चलाये गये आंदोलन के कारण 22 मार्च 1912 को बिहार को बंगाल से अलग राज्य घोषित किया गया, जिन्होंने बिहार को स्थापित करने के लिए अपनी सर्वाधिक जमीन दान में दे दी, ऐसे महान व्यक्ति को आजतक बिहार की सरकारें उपेक्षित करती आ रही है। आने वाले समय में संस्थान द्वारा उनकी प्रतिमा आरा शहर में स्थापित की जाय। इसके लिए संघर्ष व आंदोलन की जायेगी।
इस अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से रविकांत श्रीवास्तव, पप्पू सिन्हा, मीना सिन्हा, नीतू सिन्हा, रेखा सिन्हा, धिरज सिन्हा, दीपक श्रीवास्तव कुंदन तिवारी, गिरी बाबा, प्रफुल्ल सिंह, मुकेश ओझा, सिम्पल कुमारी, निशा कुमारी, ममता गुप्ता, ज्योति गुप्ता, गुड़िया गुप्ता आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मानवीय मूल्यों के सबसे बड़े मार्गदर्शक हैं संत कबीर : प्राचार्य

rktvnews

चतरा:प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार ने आंगनबाड़ी केन्द्रों का किया निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर वायब्रेंट विलेजेज़ के विशेष अतिथियों के साथ नई दिल्ली में संवाद किया।

rktvnews

कुलपतियों के पदों को भरने से पूर्व राज्य कानून में संशोधन हो : फूटाब

rktvnews

दरभंगा:उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति पटना द्वारा गठित पैनल अधिवक्ताओं की टीम ने किया उपकारा दरभंगा और बेनीपुर का दौरा।

rktvnews

टीबी उन्मूलन में चित्तौड़गढ़ जिले को मिला कांस्य पदक!जिला कलक्टर, सीएमएचओ और डीटीओ होंगे राज्य स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment