RK TV News
खबरें
Breaking Newsपर्यटन

जयपुर:नाहरगढ़ जैविक उद्यान में टाइगर सफारी बनी आकर्षण का केंद्र।

व्हाइट टाइगर भीम व गोल्डन टाइग्रेस स्कंधी हुई सेलानियों से मुखातिब।

राजस्थान में व्हाइट टाइगर की पहली सफारी नाहरगढ़ जैविक उद्यान मे।

1704 सेलानियों ने किया पार्क का भ्रमण।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)12 अप्रैल। राजधानी जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में रविवार को पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा। बदलते मौसम के सुहावने मिजाज और छुट्टी के दिन के उत्साह ने पर्यटकों को प्रकृति की गोद में खींच लाया। कुल 1704 पर्यटकों ने नाहरगढ़ जैविक उद्यान का भ्रमण कर वन्यजीवों का नजदीक से अवलोकन किया।
इस दौरान लायन सफारी और टाइगर सफारी पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण बनी रहीं। 216-216 पर्यटकों ने दोनों सफारियों का रोमांचक अनुभव प्राप्त किया और शेर व व्हाइट बाघ भीम व उसकी गोल्डन बहिन बाघिन स्कंधी की चंचल अदाओं को देख उत्साहित हुए। बाघों की गर्जना और शेरों के शाही ठाठ ने पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सफेद बाघ की राजस्थान की पहली सफारी बना नाहरगढ़ जैविक उद्यान

नाहरगढ़ जैविक उद्यान में संचालित दो प्रमुख सफारियां – टाइगर सफारी और लायन सफारी – इन दिनों जयपुरवासियों और बाहर से आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। शहर के मध्य में प्राकृतिक हरियाली और वन्यजीवों का यह संगम, लोगों को पारिवारिक सैर और रोमांच का अनूठा अनुभव प्रदान कर रहा है। लोग सफेद टाइगर को सफारी में देखकर अभिभूत हुए । राजस्थान की एक मात्र सफेद बाघ की सफारी में पर्यटक सफेद बाघ उसकी गोल्डन बहिन स्कंधी की अठखेलियां देख रोमांचित नजर आए
उप वन संरक्षक विजयपाल सिंह के निर्देशन में पर्यटकों की सुरक्षा, सुविधाओं और प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एसीएफ देवेंद्र सिंह राठौड़ रेंजर शुभम शर्मा ने रविवार को सफारियों की सघन मॉनिटरिंग की और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
एसीएफ देवेन्द्र सिंह राठौड़ की देखरेख में टूरिज्म मैनेजमेंट टीम द्वारा सफारी संचालन और भीड़ नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था की गई। पर्यटकों को टिकटिंग, वाहन सुविधा, दिशा-निर्देश और सफाई व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग प्रदान किया गयाइसके साथ ही देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सफेद बाघ भीम और गोल्डन बाघिन स्कंधी को टाइगर सफारी में शिफ्ट किया गया है आज से इन्हें टाइगर सफारी में पर्यटकों के दीदार हेतु छोड़ा गया है पूर्व में इनकी अठखेलियां जैविक उद्यान में ही देखने को मिलती थी अब यह सफारी एरिया को गुलजार करेंगे
वन विभाग की सतत निगरानी और प्रबंधन के कारण नाहरगढ़ जैविक उद्यान आज राज्य के सर्वाधिक लोकप्रिय वन्यजीव पर्यटन स्थलों में शुमार हो गया है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है, बल्कि पर्यटकों के लिए शिक्षाप्रद और मनोरंजक अनुभव का केंद्र भी बन गया है।

Related posts

भोजपुर:बाल विवाह मुक्त भारत’ के लिए रैली और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

डॉ. मनसुख मांडविया ने 1.60 लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर विभिन्न राज्यों के 3000 से अधिक किसानों के साथ आभासी रूप से बातचीत की।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया मे गंगा के उफान से चार घर हुए विलीन।

rktvnews

रक्षा मंत्री सैन्य और सैन्य तकनीकी सहयोग पर भारत-रूस के अंतर-सरकारी आयोग की 21वीं बैठक में भाग लेने के लिए रूस का दौरा करेंगे।

rktvnews

केन्द्र ने छह देशों बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 एमटी प्याज के निर्यात की अनुमति दी।

rktvnews

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने 1,100 अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण तथा 79,000 उचित दर दुकानों परई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉँस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ किया।

rktvnews

Leave a Comment