RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

सारण:आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम की अध्यक्षता में सारण एकेडमी,छपरा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

सारण/छपरा 20 जनवरी।आयुक्त सारण प्रमंडल सारण सर्वानन एम की अध्यक्षता में सारण एकेडमी,छपरा में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी सारण अमन समीर भी उपस्थित थे। विदित है कि मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशानुसार शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण विभागों की लोकोपयोगी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से पूर्व से संचालित ‘जन-संवाद’ कार्यकम की तर्ज पर ‘शिक्षा संवाद’ कार्यकम आयोजित किया जा रहा है।
आयुक्त के द्वारा बताया गया कि इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में असुविधा होती है। कभी कभी उन्हें इसके लाभ से वंचित रहना पड़ता है। ऐसी स्थिति में शिक्षा संवाद आयोजित करने का निदेश सरकार से प्राप्त हुआ है। यह शिक्षा संवाद जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित किया जा रहा है। कार्यकम इस प्रकार से तैयार किया गया है कि निर्धारित अवधि में जिला के सभी माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय आच्छादित हो जाय।
आज आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ उनके अभिभावक गणों ने भी कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अपना फीडबैक दिया। जिला पदाधिकारी के द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा व्यक्त किए गए योजनाओं के संबंध में फीडबैक को सही माध्यम के जरिए सरकार तक पहुंचा दिया जाएगा।

Related posts

मोदी युग में भारत वाकई बदला, मगर गया तो पीछे!

rktvnews

भोजपुर: संभावना में पहलगाम में आतंकी हमले के दौरान मृत पर्यटकों को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

समता पार्टी की जातिय जन गणना विरोधी मशाल बुझ गई ।

rktvnews

2 अप्रैल से शुरू होगा बुंदेली शेफ प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण।

rktvnews

जीवन की पहली पब्लिक रिलेशन्स एक्सपर्ट माँ हैं: अतुल मलिकराम

rktvnews

अमेरिका के एनएएसडीए के प्रतिनिधियों ने कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment