RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता में संभावना पहुंचा फाइनल में।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जुलाई।वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित प्रथम अंतर विद्यालय साफ्टबाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भोजपुर जिला के 16 विद्यालयों ने हिस्सा लिया है। शनिवार को संभावना आवासीय विद्यालय बनाम लोटस इंटरनेशनल विद्यालय के बीच खेला गया।इस मैच का उद्घाटन भोजपुर जिला सॉफ्टबॉल क्रिकेट संघ के सचिव कुंदन राज सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। लोटस इंटरनेशनल विद्यालय ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। संभावना आवासीय विद्यालय ने निर्धारित 12 ओवर के मैच में ने 107 रन 9 विकेट खो कर बनाया। संभावना आवासीय विद्यालय की ओर से बल्लेबाजी करते हुए । उदित ने 57 रन, अनिकेत ने 14 रनों का योगदान दिया गेंदबाजी करते हुए लोटस इंटरनेशनल विद्यालय के तरफ से गेंदबाजी करते हुए चुन्नु ने सर्वाधिक पांच, विवेक ने तीन विकेट प्राप्त किया लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोटस इंटरनेशनल विद्यालय ने सभी विकेट खोकर 42 रन ही बना सकी । लोटस इंटरनेशनल विद्यालय की ओर कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं किया। संभावना आवासीय विद्यालय की ओर से अभी सिन्हा ने पांच विवेक, आर्यन राजपूत ने तीन विकेट चटकाए।इस मैच को संभावना आवासीय विद्यालय ने मैच 65 रनों से मैच जीत कर फाइनल में प्रवेश किया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अभी सिन्हा को मैन ऑफ दी मैच रजनीश पाण्डेय मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मैच के निर्णायक वरुण एवं मोहित थे। वहीं स्कोर की भूमिका में शशांक पाण्डेय थे। इस मौके पर आयुष सिंह,निरज कुमार सिंह, संजय राय, अभय विश्वास भट्ट,अमर कुमार, निलेश निखिल, उपस्थित थे।

Related posts

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में वन्यजीवों के पुर्नवास के लिए हुआ एमओयू।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने राज्य रेडक्रॉस सोसाईटी की वार्षिक साधारण सभा को संबोधित किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मीडिया और सिनेमा की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

यह मोदी जी का अंतिम चुनाव साबित होने जा रहा है: शिवानंद तिवारी

rktvnews

गोपालगंज :नकली स्टांप बनाने के अड्डा का पर्दाफाश, भारी मात्रा में नकली स्टांप/टिकट बरामद।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

rktvnews

Leave a Comment