RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:राजस्व कर्मचारी पद से सेवानिवृत कर्मियों का संविदा के आधार पर होगा नियोजन।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)26 मई।27 से 31 मई 2025 तक समाहरणालय अवस्थित अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में अपने पेंशन प्राधिकार एवं पहचान पत्र के साथ आएं इच्छुक सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से उत्पन्न परिस्थिति के कारण आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी को नियोजित करने जा रही है।
अपर समाहर्ता, राजस्व राजीव कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल से राजस्व संबंधी कार्यों के निष्पादन में कठिनाइयां उत्पन्न हो रही है। हड़ताल से उत्पन्न परिस्थिति के कारण आ रही समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी को नियोजित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गयी है।
उन्होंने बताया कि बिहार सरकार अन्तर्गत राजस्व कर्मचारी पद से सेवानिवृत सभी कर्मियों को राजस्व कर्मचारी के पद पर संविदा के आधार पर नियोजन करने की कार्रवाई की जानी है। सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी यदि उक्त पद के लिए इच्छुक हों तो समाहरणालय अवस्थित अपर समाहर्त्ता के कार्यालय में दिनांक-27.05.2025 से दिनांक-31.05.2025 के मध्य किसी भी दिन कार्यालय अवधि में अपने पेंशन प्राधिकार एवं पहचान पत्र के साथ कार्यालय आएं।
उन्होंने बताया कि ऐसे इच्छुक सेवानिवृत राजस्व कर्मचारी को सामान्य प्रशासन विभाग के संकल्प संख्या-10000, दिनांक-10.07.2015 में निहित प्रावधानों एवं शर्तों के अधीन संविदा के आधार पर नियोजित करने की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

लेखक की स्वतंत्रता बनाम संपादकीय नीति: बहस के नए आयाम।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

एनएसएस इकाई 2 ने एस बी कॉलेज में मनाया सद्भावना दिवस।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना को लेकर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ किया ऑनलाइन बैठक!योग्य व आहर्ता रखने वाले लाभुकों को योजना का लाभ दें:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

संसद में सुदामा प्रसाद ने भोजपुरी भाषा को संविधान की आठवें अनुसूची में शामिल करने की उठाई मांग।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड विधानसभा परिसर में आयोजित 75 वां राज्यव्यापी वन महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हुए सम्मिलित।

rktvnews

Leave a Comment