RKTV NEWS/आरा(भोजपुर) 30 मई। बुधवार को नरकटियागंज विधायक रश्मि वर्मा ने आरा शहर के कई मुहल्लों में एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह के समर्थन में जनसम्पर्क किया और जीत का प्रतिशत बढ़ाने के लिए, मोदी के संकल्प की गारंटी के लिए, विकसित भारत के लिए,सबका साथ और सबका विकास के लिए,कमल निशान पर बटन दबाकर लाखों मत से विजयी बनाने के लिए अपील की। रश्मि वर्मा जमीनी कार्यकर्ता, सांगठनिक क्षमता के बदौलत तीन बार वार्ड पार्षद,दो बार मेयर,एम एल ए, गोरखनाथ मठ,डा राजेंद्र प्रसाद,डा सच्चिदानंद सिन्हा, जैसे घरानों से संबंधित है। पार्टी की ओर से आम मतदाताओं से,संबंधित और समाज के लोगों से मिलकर आरके सिंह के प्रति लोगों की भावनाओं को सुना और ऐतिहासिक विजय के लिए अपील भी की।
इन्होंने बताया की ऊर्जा मंत्री आरके सिंह केवल भोजपुरी बिहार के लिए ही नहीं बल्कि देश-विदेश तक ऊर्जा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम किया है। सोन नदी पर रेलवे ब्रिज, सिक्स लेन,फोर लेन हाईवे, बिजली की लगातार आपूर्ति, रेलवे स्टेशन और रेल का भरमार, मेडिकल, इंजीनियरिंग, कृषि, नहर सौंदर्यीकरण, पक्कीकरण ,रमना मैदान सौंदर्यीकरण,आदि अनेक काम ऐतिहासिक है जो लगभग दस साल के अंदर पूरा हुआ है। कमिश्नरी और उसका मुख्यालय आरा बनाना है, कुछ अधूरे कार्य है उसे पूरा करना है।
इन्होंने कहा कि भ्रमण कर, लोगों से संपर्क करें , उनके उत्साह और विश्वास को देखकर ऐसा लग रहा है कि आर के सिंह ऐतिहासिक मत से जीतेंगे ।उनकी जीत पक्की है ।इसलिए एक भी मत को बर्बाद करने की जरूरत नहीं है। चार जून को विरोधियों को 440 वोल्ट का झटका लगेगा।इंडी गठबंधन के राष्ट्र विरोधी,राम विरोधी,सेना विरोधी, परिवारवादी, अफवाह फैला कर,केवल और केवल लोकप्रिय प्रधानमंत्री को हटाना चाहते है।इसलिए काम को, विकास को प्राथमिकता देते हुए मोदी जी के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान करें।
इस क्रम में इन्होंने पुरानी पुलिस लाइन मुहल्ला,मौला बाग,कतीरा, महादेवा रोड आदि में व्यक्तिगत संपर्क किया। इनके साथ सुरेंद्र कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार सिंहा,डा संदीप कुमार, दिनेश मुन्ना पूर्व वार्ड पार्षद, सचिन सिन्हा,सोना लाल, अमित सिन्हा, मोहित सिन्हा, सुधीर सिन्हा अरुण कुमार,डा के एन सिन्हा,डा दिनेश प्रसाद सिन्हा आदि रहे। इसी क्रम में भाजपा मुख्य चुनाव कार्यालय में भी गई और सबसे मुलाकात की।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोजपुर की ओर से अंग वस्त्र, बुके माला आदि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डा दिनेश प्रसाद सिन्हा पत्रकार ने किया।
