RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:आम महोत्सव सह बागवानी मेला के प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी।

06 जून को समाहरणालय परिसर में आयोजित होगा आम महोत्सव सह बागवानी मेला।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)04 जून।जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा समाहरणालय परिसर से आम महोत्सव सह बागवानी मेला के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह जागरूकता रथ आम महोत्सव के संबंध में लोगों को जानकारी देगा ताकि कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित हो।इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि आगामी 06 जून 2026 को समाहरणालय परिसर में आम महोत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले के आम उत्पादक किसानों को अपने उत्पादों के विपणन हेतु बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें उचित मूल्य दिलाना है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रथ के माध्यम से कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है ताकि जिले के विभिन्न प्रखंडों से अधिक से अधिक लोग कार्यक्रम में शामिल हों और किसानों द्वारा लाए गए आम एवं अन्य बागवानी उत्पादों को देखें, खरीदे एवं खुद भी प्रेरित हों।
उपायुक्त ने कहा कि आम महोत्सव किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने का एक प्रभावी माध्यम है, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी तथा स्थानीय कृषि एवं बागवानी उत्पादों को प्रोत्साहन मिलेगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अपर उपायुक्त, एनईपी निदेशक, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) जेएसएलपीएस, पणन सचिव बाजार समिति व अन्य उपस्थित थे।

Related posts

नवादा डीएम आशुतोष कुमार वर्मा ने जन संवाद के सफल कार्यक्रम के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये।

rktvnews

पूर्व विधान सभा प्रत्याशी सह माले के राज्य समिति सदस्य कयामुद्दीन अंसारी ने फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्धघाटन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी।

rktvnews

पीएम के आह्वान पर भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम!दलित बस्तियों में बाटी पाठ्य सामग्रीया।

rktvnews

हर संभव प्रयास कर मतदान प्रतिशत बढ़ायें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!निर्वाचन कार्य को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment