RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु सिमरिया एसडीओ एक्शन में।

कोल परियोजना क्षेत्र में स्पीड, ड्रिंक एंड ड्राइव जांच समेत वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति किया जा रहा है जागरूक।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 मई।जिले के सिमरिया अनुमंडल समीप सभा कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी सन्नी राज की अध्यक्षता में कुल परियोजना क्षेत्र में होने वाले सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने के उद्देश्य से अनुमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा टास्क फोर्स की बैठक 15 मई 2025 को की गई थी। जिसमें अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया ने परियोजनाओं के पदाधिकारियों को साफ शब्द में निर्देशित करते हुए कहा कि वाहन चालकों के लापरवाही के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की सूचना मिलते रहती है। इसपर नियंत्रण लगाने हेतु अभियान मोड में सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करें और इसके अलावे परियोजना क्षेत्र में निरंतर ड्रिंक एंड ड्राइव जांच, ओवर स्पीड जांच करें और दृश्यता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सड़क के किनारे सुरक्षा नियम बोर्ड, गति सीमा संकेत, रिफ्लेक्टिव टेप लगाना सुनिश्चित करें।
अनुमंडल स्तरीय सड़क सुरक्षा की बैठक में प्राप्त निर्देश के आलोक में जिले के कोल परियोजना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण लगाने हेतु परियोजना के अधिकारियों और ट्रांसपोर्टरों द्वारा वाहनों का स्पीड जांच, ड्रिंक एंड ड्राइव जांच और वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही दृश्यता और सुरक्षा बढ़ाने के लिए सड़क के किनारे सुरक्षा नियम बोर्ड, गति सीमा संकेत, रिफ्लेक्टिव टेप समेत अन्य कार्य किए जा रहे है।

Related posts

बक्सर:जिला पदाधिकारी अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में वाहन कोषांग एवं सुगम के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

इंदौर जिले में एसआईआर के तहत मतदाताओं को 2003 की जानकारी उपलब्ध कराने के लिये प्रत्येक झोन में हेल्पडेस्क स्थापित।

rktvnews

पटना:बिहार के आंत्रप्रेन्योर्स को ब्रैंड बनाने के उद्देश्य से स्ट्रैटराइज़ कंसल्टिंग और सीआईएमपी-बीआईएफएफ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

रायपुर : किसान क्रेडिट कार्ड से लिया ऋण, दूध के व्यवसाय से बदली किस्मत।

rktvnews

मुंबई हवाई अड्डे पर करोड़ों रुपये का सोना जब्त।

rktvnews

भोजपुर:लसाढ़ी के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गाँव के समग्र विकास का संकल्प।

rktvnews

Leave a Comment