RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:विद्यालयों में संचालित पीएम पोषण एवं समग्र शिक्षा अभियान के समाजिक अंकेक्षण जिला स्तरीय जनसुनवाई।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)24 मई।विकास भवन स्थित सभागार में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समग्र शिक्षा अभियान एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना का वित्तीय वर्ष 2024- 25 हेतु सामाजिक अंकेक्षण अंतर्गत जिला स्तरीय जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें समाजिक अंकेक्षण किए गए विद्यालयों के उद्देश्यों एवं सामाजिक अंकेक्षण में उभरे मुद्दों के ऊपर त्वरित निष्पादन हेतु दिशानिर्देश दिए जिसमें मुख्य मुद्दे विद्यालयों में आधारभूत संरचना जैसे शौचालय,पानी, बिजली, तड़ीत चालक,किचन शेड निर्माण/मरम्मती,शिक्षक की कमी, कैश बुक पंजी का अद्यतन, प्रबंधन समिति की बैठक, मध्यान्ह भोजन से सम्बन्धित मुद्दों का निष्पादन हेतु निर्देश दिए गए। यथा समग्र शिक्षा अभियान के 43 एवं प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के कुल 22 मामलों पर सुनवाई की गई।
ज्यूरी सदस्य के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष बृजकिशोर तिवारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, एडीपीओ मोनी दीपा बनर्जी, सीएसओ से कामेश्वर गंझु, सोशल ऑडिट टीम से जिले के डीआरपी नवीन कुमार गौतम, एफसी गणेश यादव, अजीत प्रजाति, संबंधित अधिकारियों के साथ संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सामिल थे।

Related posts

रायपुर : सहेंगे नहीं, कहेंगे… चुप्पी तोड़ेंगे : ‘नई चेतना – जेंडर अभियान 2.0’ पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:ककीला पंचायत के सरपंच पद पर निर्वाचित हुए गिरधारी सिंह, समर्थकों में खुशी।

rktvnews

झारखंड:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने ईडी से की मांग!बिना विलंब किए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर करें विधि सम्मत कार्रवाई : बाबूलाल मरांडी

rktvnews

प्रेमचंद की प्रासंगिकता सार्वकालिक:डा जंग बहादुर पाण्डेय

rktvnews

छत्तीसगढ़ : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त।

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पदभार ग्रहण करने पर छात्र जदयू ने की भेंट।

rktvnews

Leave a Comment