RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:भारत की योग परंपरा निखिल विश्व को निरामय बना रही है : डॉ सुलभ

विश्व योग दिवस पर डा अनिल सुलभ ने शिवाजी पार्क कंकड़बाग में आयोजित समारोह का किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)21 जून। भारत की महान योग-परंपरा, रोग-मुक्त रहने की शिक्षा देकर, अब निखिल विश्व को निरामय बना रही है। आसान, प्राणायाम और ध्यान वे क्रियाएँ हैं, जो व्यक्ति को तन, मन और आत्मा से स्वस्थ और पावन बनाती हैं। इस विधि द्वारा ऐसे मनुष्यों का समाज बनाया जा सकता है, जो संपूर्ण विश्व को आनन्दकर और मंगलमय बना सकेगा। योगासनों को सरल, सर्व-ग्राह्य और विश्व स्तर पर लोकप्रिय बनाने में योग-गुरु आचार्य रामदेव का श्रेष्ठतम योगदान है। भारत के प्रधानमंत्री को इसे वैश्विक स्वरूप देने का श्रेय इस लिए जाता है कि उनके प्रयासों से आज ‘अंतर्राष्ट्रीय योग-दिवस’ मनाया जाता है।

यह बातें अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संयुक्त सचिव और बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने, आदर्श योग केंद्र,पटना द्वारा कंकड़बाग स्थित शिवाजी पार्क में आयोजित योग-दिवस समारोह का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने केंद्र द्वारा आयोजित योग-प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों और आचार्यों आचार्य श्याम नन्दन, अजय कुमार, श्वेता बौबी, आर्या, माला, उमा, राधा, शोभा बरनबाल, रीना सहाय, नीलम देवी, पुष्पा कुमारी, ऋषिकेश आदि योगाभ्यासियों को पुरस्कृत और सम्मानित किया। आरम्भ में योग-केंद्र के अध्यक्ष लालकेश्वर सिंह, मुख्य-आचार्य शैलेंद्र कुमार तथा संरक्षक कुमार अनुपम ने अंग-वस्त्रम और भगवान कृष्ण का चित्र भेंट कर डा सुलभ को सम्मानित किया।

योग-दिवस के निर्धारित योग-क्रियाओं के पूर्व, केंद्र के नित्य-अभ्यासी साधक-साधिकाओं ने योग के कलात्मक आसनों को प्रस्तुत कर दर्शकों को योग के सौंदर्य-बोध से भी परिचित कराया।
भाजपा नेता सुनील सिन्हा, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य सत्येंद्र सिंह, राणा प्रताप सिंह, नंद किशोर ठाकुर, अनिल बरणवाल, राकेश कुमार रौशन, बिंदेश्वर गुप्ता आदि सैकड़ों की संख्या में योग-अभ्यासी उपस्थित थे।

Related posts

मध्यप्रदेश:जनसेवा का प्रभावी माध्यम है सिविल सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन का आश्वासन।

rktvnews

उज्जैन : विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर आयोजित हुई जन-जागृति रैली।

rktvnews

नवादा:आइसीआइसीआइ बैंक ने ट्रैफिक जागरूकता अभियान के लिए एक सौ ट्रैफिक फ्लेसर लाइट और 7 जोड़े ट्रैफिक ट्रॉली ,यातायात पुलिस नवादा को उपलब्ध कराया।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के रेवाड़ी में 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

भारतीय राजनीति की ‘मिसाल जोड़ियां’ ।

rktvnews

Leave a Comment