RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु विशेष अभियान, 26 से 28 मई तक ,जिलेभर में लगेंगे कैंप।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)23 मई।आज जिलाधिकारी,भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयुष्मान कार्ड निर्माण हेतु महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 26 मई से 28 मई 2025 तक जिले के चिन्हित सार्वजनिक स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित कर पात्र लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। यह अभियान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना (MM-JAY) के तहत संचालित होगा। जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम, सभी नगर निकायों के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे तत्काल कैंप आयोजन हेतु उपयुक्त स्थानों की पहचान कर प्रस्ताव भेजें। उन्होंने प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यरत पर्यवेक्षीय अधिकारियों, कर्मियों,जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं के लिए आईडी निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, जिलाधिकारी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से अधिकाधिक लोगों को जागरूक कर अभियान में भागीदारी सुनिश्चित कराने तथा प्रचार-प्रसार को तेज करने का निर्देश दिया।
इस बैठक में उप विकास आयुक्त,भोजपुर नगर आयुक्त,नगर निगम,सिविल सर्जन, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी (विकास शाखा),डीआरडीए निदेशक, डीपीओ(आईसीडीएस),जिला कल्याण पदाधिकारी,प्रबंधक,सदर अस्पताल समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने लूट मामले के लाइनर को किया गिरफ्तार ।

rktvnews

राजस्थान:राधास्वामी ब्यास के सत्संग में पहुंचे मुख्यमंत्री।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री ने इटकी में अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, मेडिकल कॉलेज और स्कूल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा चुनाव 2023 – सीजर की कार्रवाई में 500 करोड़ का आंकड़ा पार।

rktvnews

वेस्ट टू वंडर के अतंर्गत बन रही घरेलू साज-सज्जा और उपयोगी सामग्री।

rktvnews

भोजपुर:राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में पूर्व विधायक आशा देवी और कुंवर सेना अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह हुए एकजुट।

rktvnews

Leave a Comment