RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चिंतन शिविर के दूसरे दिन आईआईएम परिसर का मंत्रीगणों के साथ भ्रमण किया।

RKTV NEWS/ रायपुर (छत्तीसगढ़) 01 जून।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम ) में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने योगाभ्यास के बाद मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ भारतीय प्रबंध संस्थान परिसर का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान परिसर स्थित स्पोर्ट्स कैम्पस (अखाड़ा ), हॉस्टल मेस, फाउंडेशन स्टोन (आधारशिला ), प्रशासनिक भवन (कर्मशीला ), जैव विविधता के लिए निर्मित परिसर और क्वींस पैलेस का भ्रमण किया। उन्होंने क्वींस पैलेस से आईआईएम के विहंगम दृश्य का अवलोकन किया।
इस दौरान आईआईएम के प्रोफेसर सत्यशिबा दास और कॉरपोरेट रिलेशन ऑफिसर गिरिश पहाड़िया ने संस्थान के बारे में मुख्यमंत्री श्री साय और मंत्रीगणों को जानकारी दी।
संस्थान के अधिकारियों ने प्रशासनिक भवन में रखी हुई संस्थान की रेप्लिका के माध्यम से निर्माणाधीन संरचनाओं और भावी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

Related posts

बक्सर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित।

rktvnews

बागपत:मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मतदाताओं से लिया फीडबैक, पूछा “आपने SIR फॉर्म भरा या नहीं?

rktvnews

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने बिहार के पूर्णिया जिले में जादू-टोना करने के संदेह में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की कथित हत्या और फिर शवों को जलाने के मामले का स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

अंतरिक्ष क्षेत्र के “अनशेकलिंग” से स्टार्टअप में तेजी आई हैः डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

भोजपुर: बिहिया थाने ने पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब को किया जप्त।

rktvnews

रायपुर: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने किया मतदान।

rktvnews

Leave a Comment