RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)21 मई।समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में शिक्षा विभागीय जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से छात्र छात्राओं का औसत नामांकन एवं आच्छादन, स्वास्थ्य जांच, प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, स्कूल मंथली डाटा एंट्री, एसएमएस की स्थिति समेत अन्य बिंदुओं की क्रमवार समीक्षा की गई एवं कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
औसत नामांकन एवं आच्छादन को लेकर उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार को विद्यालयों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा प्रखंड क्षेत्रों में हुए प्रखंड स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी के बैठक की प्रोसिडिंग का अवलोकन करें और उन समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तरीय बैठक में रखें। जिन विद्यालयों द्वारा एसएमएस भेजने के कार्य में लापरवाही बरती गई है उस विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से कारण पूछा गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट द्वारा काला बिल्ला लगा किया गया कार्य।

rktvnews

भोजपुर: रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:प्रेरणा दिवस के रूप में मनी राष्ट्रीय अध्यक्ष की पुण्यतिथि,निष्काम कर्मयोगी थे स्व रविनंदन सहाय: अध्यक्ष, राजीव रंजन

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई के दिए निर्देश।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:पेंशन अदालत से ऑनस्पॉट दूर होगी पेंशनधारियों की समस्या :जिलाधिकारी

rktvnews

सड़क दुर्घटना पीड़ितों को कैशलेस उपचार।

rktvnews

Leave a Comment