RK TV News
खबरें
Breaking Newsरोजगार

नवादा: 27 जनवरी को एकदिवसीय रोजगार शिविर का होगा आयोजन।

नवादा /बिहार 25 जनवरी।श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना के निदेशानुसार जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा द्वारा दिनांक-27.01.2024 को संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रागंण में एक दिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जायेगा। जिसमें आरभी एसोसिएट वरोदड़ा (गुजरात) की कम्पनी के द्वारा मषीन ऑपरेटर, क्वालिटि इन्सपेक्टर, प्रोडक्षन सुपरवाईजर एवं एन0ए0पी0एस0 के 20 पद के लिए योग्यता दसवीं, बारहवीं आई0टी0आई0 एवं डिप्लोमा होना चाहिए, उम्र-18 से 35 वर्ष, वेतन-15000 के साथई0पी0एफ0 एवं ई0एस0आई0सी0, बोनस एवं कैटिंन की सुविधा। जॉब लोकेशन-वरोदड़ा गुजरात है। यह जॉब कैम्प केवल पुरूषो के लिए है। इच्छुक आवेदक अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं आधार की छाया प्रति रंगीन फोटो एवं बायोडाटा के साथ चयन हेतु कैम्प स्थल संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आई0टी0आई0) नवादा के प्रागंण में आकर इस अवसर का लाभ उठा सकते है। रोजगार कैम्प का समय प्रातः 11ः00 बजे पूर्वाह्न से आयोजित होगी। जो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर निबंधित है वही आवेदक रोजगार कैम्प में भाग ले सकते हैं। जो आवेदक निबंधित नही हैं वो आवेदक एनसीएस पोर्टल पर अपना निबंधन कराकर भाग ले सकते हैं। नियोजक निजी क्षेत्र के हैं। नियोजन के शर्तो के लिए वे जिम्मेदार होगें। नियोजनालय केवल सुविधा प्रदाता की भूमिका में होगा।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने की लोक शिकायत के अपीलीय मामलों की सुनवाई।

rktvnews

महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर जिला गंगा समिति के तहत सिमरी प्रखंड के मानिकपुर गंगा ग्राम में युवा युवतियों के द्वारा पौधारोपण।

rktvnews

जिला कलक्टर ने ली जिला निष्पादन समिति और मिड-डे-मिल की बैठक!विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 13 दिसंबर 24

rktvnews

आजमगढ़:पूर्वांचल के लोक कलाकार अरविंद चित्रांश का हुआ बिहार में सम्मान।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त की अध्यक्षता में कृषि विभाग अंतर्गत विभिन्न कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment