RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिलाएं महिला संवाद में सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन एवं अधिकारों की रक्षा का ले रही संकल्प गाँव –समाज के विकास की कर रही परिकल्पना।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)21 मई।सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के साथ ही महिला अधिकारों की रक्षा का संकल्प और गाँव –समाज के विकास की परिकल्पना लिए महिला संवाद कार्यक्रम जारी है l घर की जिम्मेवारी अहले सुबह पूरा करने के बाद महिलाएं निकल पड़ती हैं गाँव की तक़दीर एवं तस्वीर बदलने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम में l महिला संवाद कार्यक्रम उनके ही गाँव में किसी चौपाल या विशालकाय पेड़ के नीचे शामियाने तले आयोजित है l जहाँ महिला संवाद रथ के माध्यम से महिलाओं को महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सफलता की गाथा दिखाई जा रही है l फिल्म दिखने के बाद राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विवरणी लीफलेट में रचित है जिसे सुनाई जा रही है और फिर मुख्यमंत्री का संदेश भी महिलाओं के बीच वितरित किया जा रहा है l राज्य की विकासात्मक योजनाओं से रूबरू होने के बाद महिलाएं अब गाँव के लिए अछूते रह गये योजनाओं पर चर्चा करती हैं और फिर अपना सन्देश साझा करते हुए अपनी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करा रही है l ग्रामीण महिलाओं की मांग एवं उनकी इच्छाओं तथा आकांक्षाओं की पूर्ति के लिए सम्बंधित विभाग के अधिकारी कार्य योजना के तहत कार्य करना भी प्रारंभ कर दिए हैं l
बुधवार को लखीसराय सदर में सती ग्राम संगठन द्वारा अमहरा गाँव में एवं उपकार ग्राम संगठन द्वारा मोरमा गाँव में , बड़हिया में गणपति ग्राम संगठन दवारा खुटहा ईस्ट गाँव में एवं प्रकाशमय ग्राम संगठन दवारा खुटहा वेस्ट गाँव में , सूर्यगढ़ा माँ शक्ति ग्राम संगठन द्वारा कावा राजपुर गाँव में एवं नव जाग्रति ग्राम संगठन द्वारा बंशीपुर गाँव में , हलसी में प्रकाश ग्राम संगठन द्वारा साड़माफ़ गाँव में एवं हिमालय ग्राम संगठन द्वारा गेरुआ परसंदा गाँव में तथा चानन में आस्था ग्राम संगठन द्वारा कुंदर एवं कमल ग्राम संगठन द्वारा भलुई गाँव में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
जीविका से संबद्ध महिला ग्राम संगठनो द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम अब केवल एक सरकारी पहल नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और जागरूकता का एक सशक्त जनांदोलन बन चुका है। इस मंच ने महिलाओं को अपनी बात रखने, समस्याएँ साझा करने और नीति-निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया है।
महिला संवाद ने न सिर्फ़ महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया, बल्कि स्थानीय स्तर पर नीतिगत बदलावों की नींव भी रखी है। लखीसराय जिला में जीविका से जुडी सैकड़ो महिलाएँ अब पंचायत स्तर पर नेतृत्व प्रदान कर रही हैं l वही जीविका दीदियाँ गैर-सदस्य महिलाओं को स्वयं सहायता समूह में शामिल होने के लिए प्रेरित कर रही हैं l
तकनीक के उपयोग ने इस संवाद को और प्रभावी बनाया है। एलईडी वैन और ऑडियो-विज़ुअल प्रस्तुतियों के ज़रिए दूरस्थ गाँवों तक योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में पहुँच रही है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है और वे सामाजिक मुद्दों पर संगठित होकर आवाज़ उठा रही हैं।
आयोजित संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बड़हिया, सूर्यगढ़ा एवं लखीसराय सदर में महिलाओं ने पेंशन में वृद्धि, कन्या उच्च विद्यालय की स्थापना, स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण केंद्र, सामुदायिक भवन, विवाह भवन, जीविका भवन, और सामुदायिक शौचालय जैसी माँगें उठाईं। वहीं हलसी एवं चानन प्रखंड में जल-निकासी, नालियों की सफ़ाई, पशु शेड, और हर घर नल योजना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने गाँव में उच्च शिक्षा की व्यवस्था, आधुनिक पुस्तकालय एवं खेल मैदान की मांग की है l संगीता सिंह ने गाँव में ही व्यवसायिक शिक्षा देने की मांग की है और सरकार को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सुझाव भी दिया है l सभी सुझाव संकलित कर जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को भेजे जा रहे हैं, ताकि योजनाएँ ज़मीनी ज़रूरतों के अनुरूप पूर्ण की जा सकें ।
कार्यक्रम में सतत जीविकोपार्जन योजना, साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, पोशाक योजना, और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से लाभान्वित महिलाओं ने अपनी प्रेरक कहानियाँ साझा कीं, जो अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनीं।
18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम लखीसराय में 11 जून 2025 तक महिला संवाद रथ के माध्यम से चलेगा।

Related posts

गिरिडीह उपायुक्त ने आमजनों की समस्याएं सुनी, त्वरित कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माँ शारदे की पूजा अर्चना की तथा राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

rktvnews

भोजपुर:जिला सहकारिता पदाधिकारी के गलत व्यवहार से नाराज हुए पैक्स अध्यक्ष।

rktvnews

भोजपुर:AISA और RYEA ने आक्रोश मार्च निकाल पहलगाम शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:जिला कलक्टर ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का किया अवलोकन,विद्यार्थियों से किया संवाद।

rktvnews

40वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी-2024:हरियाणा की मुर्राह भैंस दुनियाभर में प्रसिद्ध : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

rktvnews

Leave a Comment