RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:फिजिकल एकेडमी द्वारा प्रशिक्षणार्थियों का बिहार पुलिस में चयनित होने पर हुआ सम्मान।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।अम्बेडकर सेवा समिति भोजपुर के तत्वावधान में स्थानीय नागरिक प्रचारिणी में वीर कुंवर सिंह स्टेडियम आरा में प्रशिक्षण ले रहे युवा एवं युवतियों का बिहार पुलिस सेवा में चयन होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सह जदयू के नोखा विधानसभा प्रभारी अभय विश्वास भट्ट एवं संचालन यशवन्त नारायण ने किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन एमएलसी जीवन कुमार, सर्जन डॉ विकास सिंह, भाजपा नेता आरा विधानसभा गुड्डू सिंह बबुआन, हम सेकुलर के प्रदेश प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह, रालोमो के प्रदेश महासचिव सुनील पाठक, तेजस फिजिकल एकेडमी के सुनील चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता संजय राय,अंजली फिजीकल एकेडमी के अंजली पांडेय,रजनीश पांडेय, कुमार विजय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ववलित कर किया।वही बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम की तैयारी के बैठक होने के कारण पंचायती राज मंत्री बिहार सरकार एवं भोजपुर के प्रभारी मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता उपस्थित नही हो पाए। लेकिन वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़कर सभी सफल अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम में उपस्थित नही होने का मुझे दुख है लेकिन मैं आप सब को वादा करता हूँ कि अगली बार जब भी कार्यक्रम होगा मैं उपस्थित रहूंगा। आप सब की उपस्थिति को देखकर मुझे काफी खुशी हो रही है।
एमएलसी जीवन कुमार ने कहा कि इतने संख्या में अभ्यर्थी यहां से सफल हो रहे और उसमे भी लड़कियों की संख्या ज्यादा देखकर मन उत्साहित है। इन्होंने कहा कि अम्बेडकर सेवा समिति के द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शुभकामनाएं देता हूँ । तेजस फिजिकल एकेडमी के द्वारा 80 से ज्यादा लड़कियों की सफलता पर बधाई दिया।इन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
वही भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने सभी सफल अभ्यर्थियों से कहा कि जात पात से ऊपर उठकर समाज के लिए आप सब कार्य करे और मुझे विश्वास है कि आप सब जिस अनुशासन से प्रशिक्षक की बातें सुनकर नौकरी प्राप्त किये है उसी तरह आगे भी अनुशासन, ईमानदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन कर अपनी माटी की सेवा करेंगे।
वही हम नेता गिरधारी सिंह एवं रालोमो नेता सुनील पाठक ने कहा कि जो जितना ज्यादा मेहनत करेगा उतना ही बड़ी सफलता मिलेगी। आज यह सभागार युवाओं के सफलता का गवाह है, जहां एक जगह इतनी बड़ी संख्या में सफल युवा मौजूद है।
वही संचालन करते हुए यशवन्त नारायण ने कहा कि मैं आज बहुत खुश हूं कि भोजपुर के धरती से इतने ज्यादा संख्या में युवा सफल हो रहे है। इनलोगो को जब भी जरूरत होगी मैं हमेसा की तरह खड़ा मिलूंगा।
अध्यक्षता करते हुए जदयू नेता अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि अम्बेडकर सेवा समिति सभी के सफल जीवन की कामना करती है और आगे जो भी अभ्यर्थी अभी प्रशिक्षण ले रहे उन्हें और मेहनत करने की जरूरत है ताकि आने वाले समय मे हम सभी स्टेडियम के बड़े मंच पर सभी को सम्मानित करें। यह से इतनी ज्यादा संख्या में युवाओं का सफल होना हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
इसके लिए अभ्यर्थियों को भी मेहनत करना होगा।कार्यक्रम के अंत मे धन्यबाद ज्ञापन कुमार विजय ने किया।सत्य चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक ट्रस्टी संजय राय ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए शहर के कई इलाकों के साथ स्टेडियम में भी प्याऊ लगाने की बात कही ताकि सभी को शुद्ध और ठंडा जल मिल सके।
प्रमुख उपस्थित में कंचन किशोर, कुमुद रंजन दुबे, क्रिकेटर कुंदन राज, योगेंद्र पांडेय,ट्रेनर रोहित कुमार, शुभाष कुमार,सफल अभ्यर्थी प्रिया कुमारी, रिचा कुमारी, स्मिता कुमारी,रूबी कुमारी, कल्याणी कुमारी,पूजा कुमारी, रेशम कुमारी,दीक्षा कुमारी, फूलवन्ती कुमारी,दीक्षा कुमारी,पवन कुमार,रितेश कुमार,योगेंद्र कुमार, पंकज कुमार,सोनम कुमारी, जिया कुमारी, खुशी कुमारी, छोटी कुमारी, प्रिया कुमारी समेत कई थे।

Related posts

भोजपुर:विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा नीति में शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आवश्यक :प्रो. संजय कुमार

rktvnews

बक्सर: डीएम की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:बिहार बदलाव सभा को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाने की विस्तृत रणनीति पर चर्चा।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ मानसून की तैयारियों और विभागीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

जिलाधिकारी वंदना ने विभागीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

चाईबासा:धरती आबा” भगवान बिरसा मुंडा की जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन के तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment