RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में बिहार के लड़कों ने जीता गोल्ड और बालिकाओं ने सिल्वर ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 मई।स्थानीय मैना सुंदर धर्मशाला में पिछले तीन दिनों से चल रही द्वितीय सब जुनियर एवं जूनियर बालक बालिका राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता एवं तृतीय सीनियर पेयर गो राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2025-26 पुरस्कार वितरण से कार्यक्रम का समापन हुआ । इंडो एमेच्योर गो एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा गो एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं आरवीएस पब्लिक स्कूल के द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय गो प्रतियोगिता में देश भर से कुल 16 राज्यों की टीमों ने भाग लिया था जिसमें एकल, जोड़ी और दलीय स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इस बात की जानकारी प्रतियोगिता के अयोजन सचिव डॉ. कुमार विजयेश ने दी। वहीं प्रतियोगिता के तकनीकी चेयरमैन चन्दन पाण्डेय ने बताया कि दलीय स्पर्धा के बालक वर्ग में अमृत दुबे, देवाशीष तिवारी, अर्णव राज,आयुष प्रियदर्शी, हिमांशु और राघव चन्दन ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और फाइनल में उत्तर प्रदेश को हरा कर प्रतियोगिता (जूनियर) का गोल्ड अपने नाम कर लिया। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में आकर्षिता, राज नंदनी,वर्तिका,विदुषी, जोत्शना,अन्वीता,अवनी ने भी सराहनीय खेल दिखाया परंतु आंध्र प्रदेश की बालिकाओं के हाथों शिकस्त खाकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
वहीं पेयर इवेंट के फाइनल में अनविता और अमृत की जोड़ी ने तमिलनाडु के लक्षणा और अभिनव की जोड़ी को हराया तथा ओडिशा के शिबाशीष मोहंती और पार्बती दालवी की जोड़ी ने कांस्य पदक जीता।
जबकि प्रतियोगिता के एकल वर्ग सब जुनियर कैटेगरी में बिहार के देवाशीष तिवारी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इसके पहले पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रही डॉ. कांति सिंह ने उपस्थित खिलाड़ियों तथा विभिन्न प्रदेशों से आए संघ के पदाधिकारियों का उनके सहयोग, लगनशीलता और खेल के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए ज़ोरदार स्वागत की और शुभकामनाएं भी दी।इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किया।और पदक वीरों को अपनी शुभकामनाएं दीं। खिलाडिय़ों को पुरस्कृत करते हुए डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की सराहना की। छोटे-छोटे बच्चों में और दूर दूर के दूसरे राज्यों से आए खिलाड़ियों के प्रतिभा ,आत्मविश्वास और खेल के स्पर्धा सराहनीय रही।जबकि मंच का संचालन करते हुए प्रदेश संघ की सचिव प्रियता प्रसाद ने आगत अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या अमृता सिसोदिया, उप प्राचार्या शिवानी रॉय,इस मौके पर कुमार वैभव,जिला सतरंज संघ के सचिव डॉ मो. सैफ, पाठीवाड़ा प्रसाद, गुलाम अफरोज, राजकिशोर मोहंती,अनिल सहारे, कादिरवेल, अनिमेष मिश्रा,आयुष कुमार दुबे, शुभम कुमार, भोलू कुमार, प्रमोद पाण्डेय, अरुण कुमार बाला, सबदन पाण्डेय,डॉक्टर शकील अहमद, विकास पाण्डेय, शम्स जावेद, मोहम्मद अब्दुल्ला सिद्दीकी, ताशु कुमार, पूजा देवी, आकाश प्रतीक, अंकित दुबे,सन्नी कुमार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थें।

Related posts

भू-अर्जन न्यायाधीश ने किया हवेली रेस्तरां का उद्घाटन।

rktvnews

रोहतास: जिलाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2024 का शुभारंभ।

rktvnews

गिरिडीह:”आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत जिला स्तरीय कार्यशाला का आज होगा समापन।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने सागर मल्टी स्पेशलिटी हास्पिटल का किया लोकार्पण।

rktvnews

नारकोटिक्स समन्वय केंद्र (NCORD) कि जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

जाम्बिया के वरिष्ठ सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम विदेश मंत्रालय के साथ साझेदारी में पूरा हुआ।

rktvnews

Leave a Comment