RK TV News
खबरें
Breaking News

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में न्यायालय में दर्ज मामलों के अभियोजन की समीक्षा।

RKTV NEWS/छपरा(सारण)17 मई।जिलाधिकारी अमन समीर ने आज जिला अन्तर्गत न्यायालय में दायर वादों के अभियोजन की समीक्षा की।
जिला में दर्ज FIR के विरुद्ध दायर आरोप पत्र, त्वरित विचारण (स्पीडी ट्रायल) से संबंधित वादों के निष्पादन की स्थिति आदि की समीक्षा की गई एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया।
न्यायालय द्वारा निर्गत वारंट के विधिवत तामिला सुनिश्चित कराने एवं इसका साक्ष्य सहित रिपोर्ट संकलित करने को कहा गया। न्यायालय में दर्ज वादों से संबंधित आवश्यक जानकारी/आंकड़े कोर्ट नायब के माध्यम से प्राप्त कर इसका तिथि वार संकलन सुनिश्चित करने को कहा गया।पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत अभिलेख की जानकारी भी कोर्ट नायब के माध्यम से संबंधित केस के लोक अभियोजक को अवश्य रूप से देने को कहा गया।
दर्ज मामलों के अभियोजन की प्रभावी समीक्षा हेतु लोक अभियोजकों को प्रपत्र 1 एवं 2 में तथा पुलिस को प्रपत्र 3,4 एवं 5 में आवश्यक आंकड़े संकलित कर जिला विधि शाखा को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया।
विधि शाखा प्रभारी को पुलिस उपाधीक्षक अभियोजन एवं सभी कोर्ट नायब के साथ बैठक कर सभी प्रपत्रों के आधार पर लंबित कार्रवाई की एक एक कर समीक्षा करने को कहा गया।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, जिला विधि शाखा प्रभारी, जिला लोक अभियोजक, सभी अपर लोक अभियोजक, अभियोजन पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर: एक दिन की बारिश ने आरा शहर को झिल में किया तब्दील,आरा निगम के हजारों करोड़ के विकास की खोली पोल : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 अगस्त 26

rktvnews

रामगढ़:स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:पुराना पेंशन स्कीम लागू करने को निकाली गई बाइक रैली, की गई सभा।

rktvnews

बैंगल उत्सव 2025 के साथ सेंको गोल्ड एंड डायमंड्स ने पेश किए पोइला बोइशाख और अक्षय तृतीया के लिए विशेष ऑफर्स।

rktvnews

Leave a Comment