RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: एक दिन की बारिश ने आरा शहर को झिल में किया तब्दील,आरा निगम के हजारों करोड़ के विकास की खोली पोल : क्यामुद्दीन अंसारी

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अक्टूबर।भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य व आरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी क्यामुद्दीन अंसारी ने आज एक प्रेस बयान जारी कर कहा है कि बीती रात से हो रही अत्यधिक बारिश ने आरा नगर निगम के विकास के लिए एक हजार करोड़ की राशी,तथा 2000 से 2025 तक रहे भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह के विकास की पोल खोल दी।
एक दिन की बारिश ने आम लोगों का जीना दुभर कर दिया, सभी गलियों और नालियों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी ही पानी है। बजबजाती नालियां,झिलनुमा सड़कें आरा की बरबादी की कहानी ब्यान कर रही है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा शहर की बरबादी की जवाबदेही चार-चार इंजन की भाजपा सरकार है.आप देख सकते है कि दिल्ली की केन्द्र सरकार भाजपा की है तो दूसरे इंजन के बतौर बिहार की भाजपा सरकार है तो आरा में तिसरे इंजन की सरकार मेयर व डिप्टी मेयर की भाजपाई सरकार तो चौथे इंजन के बतौर भाजपा के 2000 से 2025 तक आरा के भाजपा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह है।
आज पुरे शहर से बिजली गायब रही।आम जनों में पिने और खाना बनाने के लिए पानी की हाहाकार मची है आरा के लोगों का जीवन नारकीय हो गया है।
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि आरा की बरबादी को रोकने के लिए आरा में बदलाव की जरूरत है भाकपा माले नेता ने कहा कि आरा शहर के सभी आम व खास को संकल्प लेना चाहिए कि आरा शहर में भाजपा को करारी शिकस्त देंगे।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने एग्रीस्टैक योजनांतर्गत डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए अधिकारियों को दिए स्पष्ट दिशा-निर्देश।

rktvnews

राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति ने बंगाल की खाड़ी में आने वाले चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की।

rktvnews

बिहार कैडर के 10 आईएएस ने गृह विभाग में किया प्रशिक्षण प्राप्त।

rktvnews

बेगूसराय:एसपी ने जनता दरबार में सुनी लोगों की फरियादें।

rktvnews

विजयादशमी पर स्वर्णकार संघ द्वारा भजन संध्या आयोजित!प्रभु श्री राम का चरित्र अनुकरणीय: दीपक कुमार अकेला

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गठित चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी को लेकर दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment