RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

बक्सर :अर्जुनपुर उच्च विद्यालय में सुरक्षित शनिवार सहित आज का दिन देश के नाम विषय पर कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)17 मई।डुमरांव अनुमंडल स्थित सिमरी प्रखंड के राजापुर उच्च विद्यालय अर्जुनपुर (सिमरी) में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा (सुरक्षित शनिवार) कार्यक्रम के तहत चक्रवाती तूफान तथा आंधी से खतरे एवं बचाव के उपायों पर चर्चा करके छात्र- छात्राओं को जागरूक किया गया।प्रधानाचार्य नौशाद अंसारी की अध्यक्षता में नोडल शिक्षक आनंद सिद्धार्थ एवं रेणु कुमारी द्वारा बताया गया कि तूफान के समय खुले स्थान में लेट जाना चाहिए। बिजली के खंभे, तारों से दूर रहकर किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सकता है। बड़े वृक्षों एवं किसी दीवार की आड़ में छिपने से बचना चाहिए। तूफान और आंधी के समय अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
तत्पश्चात देश भक्ति विषय पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इसमें छात्र- छात्राओं ने देश भक्ति पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया।वीर जवानों और देश को समर्पित गीतों ने मन सबका मोह लिया।नवम वर्ग की छात्रा छोटी कुमारी ने “ए मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी” गाकर खूब वाहवाही बटोरी।क‌ई आंखें नम हो गई।राधा कुमारी और खुशी कुमारी “सांचो हवे सोना के चिरैया नु हो, हमरे देशवा महान” की शानदार प्रस्तुति से विद्यालय परिसर तालियों से गूंज उठा। कक्षा बारहवीं की सपना कुमारी, अंशु कुमारी, पूजा कुमारी, शोभा कुमारी एवं साक्षी कुमारी ने “आरंभ है प्रचंड” गाकर तालियां बटोरी। अनुराग पाठक,सिप्पु कुमार,सत्यम राय ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मीरा सिंह “मीरा” एवं बबीता कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र- छात्राओं सहित महेश राम, हेमंत मिश्रा, संतोष कुमार, राकेश कुमार, सतीश कुमार, सुनीता कुमारी, किरण कुमारी,अमृता कुमारी, मनोरंजन प्रसाद, मौलवी सर इत्यादि शिक्षक /शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे ।

Related posts

इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक कंटेंट न देख पाये किशोर।

rktvnews

गरीबों के मसीहा बने उपायुक्त अबु इमरान!रात्रि भ्रमण कर गरीबों और असहायों के बीच बाटें कंबल।

rktvnews

रायपुर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में बस्तर दशहरा महोत्सव को संबोधित किया।

rktvnews

जानिए शेमारू उमंग के शो ‘श्रवणी’ की चंद्रा यानी अभिनेत्री आरती सिंह ने कैसे मनाई दिवाली।

rktvnews

झारखण्ड:झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने जिला खेल संचालन समिति की बैठक में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment