RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक ने मणीराय के टोला गंगा कटाव निरोधक कार्य का शुभारंभ किया।

गंगा कटाव निरोधक कार्य में लगे मजदूरों का सम्मान भी किया गया।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)16 मई।बड़हरा विधानसभा मे विभिन्न जगह गंगा कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ हो गया है।
गुरूवार को बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने बाढ़ नियंत्रण पदाधिकारियों के साथ मणीराय के टोला में लगभग तेरह करोड़ की लागत से होने वाली कटाव रोधी कार्य का शुभारंभ किया। उक्त दौरान ग्रामीण जनता और कार्यकर्ताओं ने विधायक को फूलमाला और नारो के साथ स्वागत किया। बड़हरा विधायक द्वारा नारियल फोड़ कर कार्य का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर विधायक द्वारा बाढ़ कटाव निरोधी कार्य में लगे मजदूरो को अंगवस्त्र और फूलमाला के साथ अभिवादन किया गया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि बड़हरा विधानसभा में सभी जगह बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा कटावरोधी कार्यो का आरंभ हो गया।सभी कार्य समय पर पूरा हो जाएगा, जिससे ग्रामीण जनता कोराहत मिलेगा।आज मणीराय के टोला मे कार्य का शुभारंभ हुआ, इससे पहले अन्य जगह के कटावरोधी कार्यो का शुभारंभ मेरे द्वारा किया गया था।
मणीराय के टोला बाढ़ कटावरोधी कार्य से सलेमपुर, मणीराय के टोला, बाघाकोल तेतरिया सहित कई गाँवो का लाभ होगा।बिहार सरकार द्वारा बड़हरा विधानसभा में कटावरोधी कार्यो के लिए राशी प्रदान की गई है। साथ ही बड़हरा विधानसभा मे सभी जगह विकास कार्य तेजी से हो रहा है। केन्द्र और बिहार सरकार की योजनाएं बड़हरा मे धरातल पर दिखाई दे रहा है। उन्होने जोर देते हुए कहा कि मै सेवा कार्य के लिए बड़हरा का विधायक हूँ। हमेशा क्षेत्र की जनता के साथ सुख दुख मे साथ रहता हूँ।
कार्यक्रम में बाढ़ नियंत्रण के कार्यपालक अभियंता अभिषेक कुमार, सहायक अभियंता कुमारी सुंदरम,कनीय अभियंता राजकुमार, संवेदक सुमन सिंह,मुकेश सिंह मुखिया, पंकज सिंह मुखिया, सुगानी पांडेय,रितेश पांडेय, दीपक दूबे,मुन्ना सिंह,उज्जवल सिंह,मनोज सिंह,गरीबन पांडेय, ह्रदयानंद पांडेय,मुखिया पांडेय, विवेक सिंह,हल्ला यादव,अशोक सिंह सहित सैकडों ग्रामीण जनता थे।

Related posts

हरिद्वार:गंगा की निर्मलता : चुनौतियां और समाधान विषयक भव्य कार्यक्रम हुआ संपन्न।

rktvnews

जन्मदिन पर पुलकित साह ने किया रक्तदान।

rktvnews

मथुरा और काशी के लिए चाहिए 400 सीट : हिमंता बिश्व सरमा

rktvnews

भोजपुर के तीन कलाकारों को मिला बिहार कला पुरस्कार।

rktvnews

भाजपा युवा मोर्चा, भोजपुर की परिचयात्मक बैठक आयोजित! हनुमान जी की विशेष आरती 9 मई को: विभू जैन

rktvnews

भोजपुर: आज रात 2 घंटे गोपाली चौक फीडर से बिजली आपूर्ति रहेगी बंद।

rktvnews

Leave a Comment