RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

संभावना आवासीय उच्च विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच प्रधानमंत्री के” परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम” का किया गया लाइव प्रसारण।

आरा/भोजपुर 29 जनवरी। स्थानीय ‘शान्ति स्मृति’ सम्भावना आवासीय उच्च विद्यालय, शुभ नारायण नगर, मझौवों में ‘परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम’ के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संबोधन कक्षा IX, X, XI तथा XII के छात्र-छात्राओं को समारोह पूर्वक दिखाया गया। विद्यालय के डिजिटल कॉमन हॉल में बड़े स्क्रीन के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट को छात्र-छात्राओं के बीच प्रर्दशित किया गया। छात्र-छात्राओं ने पुरे उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के वक्तव्यों को सुना और बीच-बीच में तालियों के साथ स्वागत भी किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी से किये प्रश्नों के उत्तर को सुनकर जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। लाइव टेलीकास्ट के दौरान छात्र-छात्रा काफी उत्साहित दिखें।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शिक्षक-शिक्षिका भी शामिल हुये। प्राचार्या डॉ० अर्चना सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से छात्रों को प्रेरणा मिलती है तथा उन्हे परीक्षा के तनाव से बाहर निकलने में मदद मिलती है। यह कार्यक्रम ना सिर्फ छात्र-छात्राओं के लिए ही नहीं बल्कि शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए भी बहुत उपयोगी है।

Related posts

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफ्रीकी.एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (AARDO) की कार्यकारी समिति के 77वें सत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

स्वच्छ दिवाली शुभ दिवाली

rktvnews

भोजपुर: लसाढ़ी के शहीदों को शहीद नही मानता भोजपुर जिला प्रशासन: अमरदीप

rktvnews

राजनीति में युवाओं की भागीदारी की आवश्यकता।

rktvnews

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वीकेएसयू में संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment