RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

आरा के चौमुखा में भंडारा एवं जागरण का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 मई।कल 3 मई को रात्रि को आरा सदर प्रखंड अंतर्गत चौमुखा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा एवं जीर्णोद्धार और यज्ञ पूर्णाहुति के अवसर पर भंडारा व जागरण का कार्यक्रम भव्य रूप से किया गया। हजारों श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया वही गायक विष्णु ओझा, गायक व नायक हरिओम यादव, रजनी शाक्य, चंदन यादव, शिवानी सिंह, एक से एक भक्ति गीत गाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में शिरकत करने आए मुख्य रूप से, जीना चाहता हूं मरने के बाद फाउंडेशन एक भारत के चेयरमैन, सुप्रसिद्ध कवि राश दादा रास, कवि साहित्यकार जनार्दन मिश्र, जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति सह बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक प्रत्याशी रघुपति यादव, मृत्युंजय भारद्वाज मौजूद रहे। शिव मंदिर निर्माण में अपना बहुमूल्य समय और सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सूरज सिंह और अरज कुमार सिंह ,,दिनू,, बताया कि भगवान शिव की आराधना साधना भक्ति करने से हमेशा जीवन खुशहाल रहता है इसी उद्देश्य  से मंदिर बनाया गया है। आए हुए अतिथियों को प्रति आभार प्रकट करते हुए और सभी ग्रामीण क्षेत्र वासियों को भी प्रणाम करते हुए आभार प्रकट किया कि आप सभी के बदौलत सफल कार्यक्रम संभव हो सका। बहुत बहुत धन्यवाद बधाई। इस कार्यक्रम में पुरुष और महिलाओं ने पर यह काफी भाग लिया। इस कार्यक्रम में उद्घोषक रवि रंजन राय, डायरेक्टर आयुष साहनी, पीयूष सिंह, गोलू सिंह, उपेंद्र सिंह, विजय सिंह, विनय सिंह, शंकर आर्ट शामिल रहे।वादक मंडली में देवेश दुबे, रामाज्ञा, छोटे बाबा, पवन बैंजो, मुन्ना वर्मान, बुचूल भट्ट, संतोष कुमार, सुशील सिंह, सुंदर वादन बाजाया गया।

Related posts

पटना:भव्य रूप में आहूत होगा साहित्य सम्मेलन का 44 वाँ महाधिवेशन।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय व एफएसएसएआई ने सशस्त्र बलों के बीच मोटे अनाज के उपयोग और स्वस्थ भोजन प्रथाओं को बढ़ावा देने तथा सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन सुनिश्चित करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग की गेमचेंजर योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर : जवइनिया के बाढ व कटाव पीङितों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

विश्व जल दिवस पर परिवर्तन संस्था द्वारा लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित।

rktvnews

सारण में कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सेंट्रल मॉनिटरिंग टीम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment