RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

विश्व जल दिवस पर परिवर्तन संस्था द्वारा लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और वृक्षारोपण कार्यकम आयोजित।

प्राकृतिक,भौतिक, संस्थागत आदि जल स्त्रोतों संरक्षण,संवर्धन,संपोषण हेतु जागरूकता अभियान है इस संस्था का कार्य- डॉ संदीप चौधरी।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,22 मार्च।आज विश्व जल दिवस उपलक्ष में लखनऊ मे गोमती नदी तट पर गोमती नदी सफाई अभियान ,वृक्षारोपन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ,मुख्य आयोजक डॉक्टर संदीप चौधरी सेव अर्थ मिशन तथा अमित तिवारी के द्वारा परिवर्तन संस्था के तत्वावधान मे किया गया l इस कार्यक्रम मे संजीव कुमार स्वच्छता/खाद्य निरीक्षक कुलदीपक सिंह (स्वच्छता अधिकारी) लखनऊ सम्मलित हुये l गोमती नदी देश के प्रमुख नदियों मे एक है इस नदी का संस्कृति और धार्मिक महत्व है ऐतिहासिक मान्यता केअनुसार है गोमती नदी को पवित्र गंगा नदी की बहन भी माना गया है और कई स्थानो मे गंगा के समान ही गोमती नदी भी पूजनीय हैं l अमित तिवारी ने इस आयोजन पर कहा की कृषि कार्य मे नदियों की भूमिका सर्वविदित है और इसमे गोमती नदी की भी भूमिका भी अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, कई छोटी नदियां सहायक नदियाँ इससे निकालती है और गोमती नदी के साथ साथ बहुत बड़ी भूभाग मे कृषि कार्यो मे संलग्न लोगों के जीवनयापन हेतु व्यक्तिगत और व्यवसायिक खेती मे सहायक है l लेकिन दुर्भाग्य की बात य़ह है कि आज अन्य नदियों की तरह गोमती नदी भी प्रदुषित हो गई है l निसंदेह नदी सफाई योजना सरकार की तरफ से भी चलाई जा रही है l लेकिन य़ह उन सभी संस्थाओ और व्यक्ति की जिम्मेदारी है जिन्हें अपने पर्यावरण और पृथ्वी से प्यार हैl अतः उनसे संस्था की य़ह अपील भी है वे आगे बढ़े और पर्यावरण संरक्षण मे योगदान दे l इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य-
जल है तो हम है,जल है तो कल है ,जल बचाये और अपना कल बचाये l
य़ह संदेश जन जन तक पहुंचाना है वही संस्था की श्रेया तिवारी ने अपने संबोधन में कहा की आज के सम्पूर्ण कार्यक्रम मे गोमती नदी तट सफाई ,गोमती नदी तट पर वृक्षारोपण है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से सेव अर्थ मिशन न केवल जल संरक्षण का संदेश देना चाहती है बल्कि प्राकृतिक,भौतिक, संस्थागत आदि जल स्रोतो के संरक्षण, संवर्धन समपोषण हेतु जागरूकता अभियान के माध्यम से परिवर्तन लाने के लिये सतत प्रयत्न शील है l आज आयोजित कार्यक्रम इस उदेश्य की एक कड़ी है। डॉ संजय सिंह ने बताया की इस कार्यक्रम मे जागरूकता अभियान का संपादन एक महत्त्वपूर्ण भूमिका है जिसके लिए मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने लखनऊ नगर अयुक्त, नगर निगम आयुक्त,निगम के अधिकारियों और विशेष रूप से मीडियाकर्मियों को भी सेव अर्थ मिशन और परिवर्तन संस्था की तरफ से धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम की सफलता में सहयोग की भी बात कही और आभार प्रकट किया। गोमती नदी पर संस्था द्वारा संध्या में महा आरती का भी आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम मे श्रेया तिवारी,डॉक्टर पूजा अमित,नितीश ,डॉक्टर संजय सिंह, स्नेहा, अपराजिता मिश्रा, निशा एव अन्य लोग शामिल थे।

Related posts

भोपाल:हम सुशासन और संवेदनशीलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

सारण :नंदलाल सिंह महाविद्यालय में विकसित भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

कहानी संग्रह “दास्तान” लोकार्पित! हिंदी कहानी के केंद्र में मनोरंजन और आनंद होता है, जैसे प्रेमचंद की कहानियों में हम देखते हैं: मुकेश वर्मा

rktvnews

भोपाल:महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न।

rktvnews

भोजपुर:लोहिया स्वच्छ अभियान की समीक्षा उप-विकास आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की, अगले सप्ताह तक पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

चतरा:झारखंड विधानसभा की सदाचार समिति ने किया चतरा जिला का दौरा।

rktvnews

Leave a Comment