RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भ्रष्टाचारियों की शरण स्थली है भारतीय जनता पार्टी : शिवानंद तिवारी

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अप्रैल। राजद के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने कहा कि पता नहीं किस मुंह से मोदी जी और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार पर बोलती है। अभी भाजपा ने भूतपूर्व कांग्रेसी मुख्यमंत्री अशोक चौव्हाण को राज्यसभा का सदस्य बनाया है। ये वही अशोक चौव्हाण हैं जिनको आदर्श घोटाला में आरोप के कारण मुख्यमंत्री पद से हटना पड़ा था। आज ये भाजपा के सम्मानित नेता हैं।
शरद पवार की पार्टी को मोदी जी ने महा भ्रष्ट पार्टी कहा था। लेकिन शरद पवार की पार्टी के नेता और उनके भतीजा अजीत पवार को महाराष्ट्र का उपमुख्यमंत्री बना दिया। अजीत पवार पर हजारों करोड़ रूपये के सिंचाई घोटाले का आरोप है।
कांग्रेस के भूतपूर्व नेता कृपा शंकर सिंह चर्चित व्यक्ति हैं। कांग्रेस के मजबूत नेता थे। वहाॅ की सरकार में गृह राज्य मंत्री भी रहे हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में उन पर जाॅच चली। मुकदमा चलाने का आदेश हुआ था। वही कृपा शंकर जी उत्तर प्रदेश के जौनपुर लोक सभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं।
ऐसे कई अनेक उदाहरण हैं। देशभर के भ्रष्टाचारियों को शरण देने वाली भाजपा को दूसरे पर आरोप लगाने के पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हार से डरे हुए हैं मोदी जी। केजरीवाल की गिरफ्तारी। कांग्रेस पार्टी के बैंक खाता की जप्ती। यह सब कुछ डर का ही लक्षण है। ऐन चुनाव के समय केजरीवाल की गिरफ्तारी क्या साबित करती है। यह पूछताछ चुनाव के बाद भी हो सकती थी। आप के सभी बड़े नेता जेल में है।
कांग्रेस पार्टी का खाता जप्त कर लिया गया है। रोज का खर्च जुटाना कठिन हो गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी को चुनाव में मोदी जी ने पैदल कर दिया है।
हार के डर की बेचैनी में बगैर सोचे अमित शाह ने मुंबई में राज ठाकरे को अपने साथ मिलाया है। वही राज ठाकरे जिन्होंने हिंदी भाषियों को मुंबई से भगाने के लिए क्या-क्या जुल्म नहीं किया है।

Related posts

हनुमानगढ़:नगर परिषद् की पेराफेरी वाली 17 ग्राम पंचायतो से कचरा संग्रहण के एमओयू पर बनी सहमति!स्वच्छ भारत मिशन अन्तर्गत जिला स्तरीय बैठक का आयोजन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 02 अक्टूबर 25

rktvnews

भोजपुर: संस्कार भारती और पल्लवी ब्यूटी सैलून एण्ड एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में डांडिया का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : सशक्त स्थायी समिति का चुनाव 29 मई को! शाहपुर नगर पंचायत के वार्ड पार्षद करेंगे चुनाव।

rktvnews

भोजपुर:जिला फाईलेरिया उन्मुखीकरण एवं प्रशस्ति पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

Leave a Comment