RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:डिपार्टमेंट ऑफ़ मीडिया स्टडीज, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतीहारी के छात्रों को जिलाधिकारी ने दिया प्रमाण पत्र

RKTV NEWS/मोतिहारी ( पूर्वी चंपारण)15 मई।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतीहारी के डिपार्मेंट आफ मीडिया स्टडीज के छात्र-छात्राओं को एक माह का सघन इंटर्नशिप कार्यक्रम पूर्ण होने के उपरांत प्रमाण पत्र दिया गया। इंटर्नशिप कार्यक्रम को जिला जनसंपर्क पदाधिकारी की देखरेख में जिला जनसंपर्क कार्यालय पूर्वी चंपारण मोतिहारी के सौजन्य से पूर्ण कराया गया। इंटर्नशिप का कार्यक्रम पूरे एक माह के लिए निर्धारित था जो हेड ऑफ डिपार्टमेंट, मीडिया स्टडीज, महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतीहारी के पत्र के आलोक में चलाया गया। इंटर्नशिप के कार्यक्रम में रिया गुप्ता, सुप्रिया कुमारी, अभिषेक कुमार, गौरव कुमार गोलू, रोशन कुमार, प्राची, ज्योति कुमारी,संजना श्रीवास्तव एवं वागीशा श्रीवास्तव ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, पूर्वी चंपारण, शंभू शरण पांडे एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, ज्ञानेश्वर प्रकाश उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:अतिक्रमण हटाने के बाद भाजपा के पूर्व महामंत्री पर जानलेवा हमला।

rktvnews

गढ़वा:मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) में लापरवाही पर प्रशासन सख्त, पर्यवेक्षक से 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण।

rktvnews

इस वजह से भगवान शिव को कहा जाता है पशुपति।

rktvnews

एनसीजीजी ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।

rktvnews

पटना:64 एकड़ भूमि 15 इकाइयों को हुईं आवंटित, ₹3,000+ करोड़ का निवेश और लगभग 1500 लोगों को रोज़गार की संभावना।

rktvnews

शिक्षा और यूनिवर्सिटीज पर दोतरफा हमले : स्कूल-कॉलेज पहुंचा बतरा का ख़तरा

rktvnews

Leave a Comment