RK TV News
खबरें
Breaking News

झारखंड:मुख्यमंत्री से यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सिन्थिया मेककेफरी ने की शिष्टाचार भेंट, झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ के कार्यों की दी जानकारी।

RKTV NEWS/रांची ( झारखंड) 15 मई।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से बुधवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में यूनिसेफ की भारत मे प्रतिनिधि सुश्री सिन्थिया मेककेफरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड में बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ द्वारा संचालित योजनाओं, कार्यों एवं गतिविधियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बाल अधिकारों के संरक्षण, शिक्षा ,स्वास्थ्य और उनके व्यक्तित्व के विकास के लिए बेहतर माहौल बनाने हेतु राज्य सरकार के संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने यूनिसेफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

हर क्षेत्र में बच्चों को आगे बढ़ने का किया जा रहा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार बच्चों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे राज्य के बच्चे हर क्षेत्र में कैसे आगे बढ़ें, इसके लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जब तक बच्चे स्वस्थ और सुरक्षित नहीं रहेंगे, तब तक उनके विकास की बात नहीं हो सकती है। यही वजह है कि हमारी सरकार बच्चों में कुपोषण और कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए हर स्तर पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा, कि बच्चों के समग्र विकास के लिए यूनिसेफ को सरकार की ओर से पूरा सहयोग मिलेगा। सभी के सहयोग से इस राज्य के बच्चों को बेहतर जीवन देने का प्रयास किया जाएगा।इस मौके पर यूनिसेफ, झारखंड की प्रमुख कननिका मित्रा और कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट आस्था अलंग भी मौजूद थीं।

Related posts

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने पिक्सल स्पेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक!जेजेएम एवं एसबीएम में ससमय कार्य पूर्ण करते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु दिए महत्वपूर्ण निदेश।

rktvnews

भोजपुर:जननायक कर्पूरी ठाकुर चर्चा कार्यक्रम के आयोजन की सफलता की तैयारी हेतु बैठक।

rktvnews

राजस्थान:सोलहवीं राजस्‍थान विधान सभा के तृतीय सत्र के लिए पत्रकार मंत्रणा समिति की बैठक।

rktvnews

स्व० दारोगा प्रसाद राय की जयन्ती राजकीय समारोह के रूप में मनाया गया।

rktvnews

स्व राधा शरण सिंह की पुण्यतिथि पर फैंसी फुटबॉल मैच का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment