RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास की दिशा में हो रहा निरंतर कार्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव दैनिक स्वदेश ज्योति के “विकसित मध्यप्रदेश@2047 विरासत भी विकास भी” कार्यक्रम में हुए शामिल।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)06 दिसंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विरासत के संरक्षण के साथ विकास की बात की है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति श्री व्लादिमीर पुतिन के भारत प्रवास में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने उन्हें रूसी भाषा में प्रकाशित गीता की प्रति भेंट की। यह एक उदाहरण है जो विरासत से विकास की अवधारणा को स्पष्ट करता है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में दैनिक स्वदेश ज्योति के “विकसित मध्यप्रदेश@2047 विरासत भी विकास भी” कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2003 के बाद दो दशक में मध्यप्रदेश में विकास के क्षेत्र में काफी कार्य हुआ है। जहां सिंचाई क्षमता मात्र 7 लाख 50 हजार हेक्टेयर थी, जो अब 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है। अब यह सिंचाई क्षमता 100 लाख हेक्टेयर के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है। गत 2 वर्ष में ही 9 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार हुआ है। साथ ही बीते डेढ़ दो वर्ष में अनेक नए मेडिकल कॉलेज खुल गए हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या जो कभी सिर्फ 5 होती थी, अब बढ़ते- बढ़ते 39 तक हो चुकी है। प्रदेश में पीपीपी मॉडल को अपनाकर नए चिकित्सा महाविद्यालय खुल रहे हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में भी प्रधानमंत्री श्री मोदी की विरासत से विकास की कल्पना को साकार किया जा रहा है। जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम मुस्करा रहे हैं वही चित्रकूट धाम में विकास की पहल हुई है। ओरछा में रामराजा सरकार आध्यात्मिक क्षेत्र का विकास हो रहा है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इंदौर और भोपाल दो मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र विकसित होंगे जहां अधोसंरचना विकास के कार्य हो रहे हैं। मेट्रो ट्रेन का शुभ आगमन हुआ है। मध्यप्रदेश में विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। लगभग 8 लाख करोड़ रुपए के कार्य प्रारंभ करने की पहल हुई और 6 लाख लोगों को रोजगार का लाभ देने की शुरुआत हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक स्वदेश ज्योति द्वारा स्वच्छ पत्रकारिता के क्षेत्र में श्रेष्ठ परंपराओं के निर्माण की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवान दास सबनानी सहित अक्षत शर्मा और चंद्र लालचंदानी उपस्थित थे। प्रारंभ में दैनिक स्वदेश ज्योति की ओर से प्रधान सम्पादक राजेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दैनिक स्वदेश ज्योति द्वारा प्रकाशित विशेषांक “विरासत भी-विकास भी” का विमोचन किया।

Related posts

पर्यावरण सुरक्षा के लिए यूथ फॉरसेवा द्वारा गोष्ठीआयोजित!जल संरक्षण में सबकी सहभागिता जरूरी:प्रो नरेंद्र प्रताप पालित

rktvnews

प्रधानमंत्री ने दांडी मार्च के प्रतिभागियों को श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गढवा:उपायुक्त की अध्यक्षता में वन अधिकार समिति से संबंधित बैठक।

rktvnews

रोहतास: डीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मकर संक्राति महोत्सव का उद्घाटन।

rktvnews

वकील कानून से उपर नहीं’: त्रिपुरा हाईकोर्ट ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री ने प्रदेश के विश्वविद्यालयों को दीं 400 करोड़ रुपए की सौगातें।

rktvnews

Leave a Comment