RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:राम जानकी नवमी पर महिला संवाद का 19वां दिन , महिला शक्ति का प्रतीक।

सीता माता की प्रेरणा से महिलाओं ने उठाई अधिकारों की आवाज़, रखीं अपनी मांगें।

RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)06 मई।मंगलवार को राम जानकी नवमी के पावन अवसर पर दरभंगा जिले में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम का 19वां दिन किसी पर्व-त्योहार से कम नहीं रहा। इस दिन को सीता माता के अवतरण दिवस के रूप में मनाते हुए कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा कलश पूजन के साथ की गई।
कार्यक्रम में ग्राम संगठन क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और इसे एक सामूहिक उत्सव का स्वरूप दिया।
महिलाओं ने सीता माता के आदर्शों—प्रेम, श्रद्धा, विश्वास और त्याग—को स्मरण करते हुए परिचर्चा के माध्यम से महिला अधिकारों और उनकी सामाजिक, आर्थिक आवश्यकताओं पर विस्तार से संवाद किया।
इस अवसर पर बेनीपुर प्रखंड की पशुपालन और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी महिलाओं ने अपनी मांगें रखते हुए कहा कि पशु शेड और दुग्ध संग्रह केंद्रों की स्थापना की जाए ताकि उनके व्यवसाय को संगठित रूप से आगे बढ़ाया जा सके।
उन्होंने पशुओं के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की कमी को प्रमुख मुद्दा बताया और पशु चिकित्सा केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। महिलाओं का कहना था कि खेती के बाद पशुपालन ही इस क्षेत्र में आय का सबसे बड़ा स्रोत है और इसके सुदृढ़ीकरण से सैकड़ों परिवारों की आजीविका सशक्त हो सकती है।
अलीनगर से आईं जन्नत बेगम ने कहा कि वे मुर्गी पालन व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं, परंतु इसके लिए उन्हें उचित प्रशिक्षण और प्रारंभिक पूंजी की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यक्रम मंच से प्रशासन से अनुरोध किया कि ऐसे इच्छुक महिलाओं को स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन और सहायता प्रदान की जाए।
दरभंगा जिले के अंतर्गत 780 ग्राम संगठनों में अब तक 25 प्रचार रथों के माध्यम से महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा चुका है, जिसमें एक लाख पचास हजार से अधिक महिलाओं ने भागीदारी निभाई है। इनमें से सोलह हजार से अधिक महिलाओं ने अपनी व्यक्तिगत समस्याओं, संघर्षों और भविष्य की योजनाओं को खुलकर सामने रखा है। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि महिलाएं अब केवल श्रोता नहीं रहीं, बल्कि मुखर वक्ता और सामाजिक परिवर्तन की वाहक बन चुकी हैं।
कार्यक्रम में महिलाओं ने केवल शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास और रोजगार की मांग नहीं रखी, बल्कि उन्होंने संसाधनों की उपलब्धता, सामाजिक कुप्रथाओं के खिलाफ लड़ाई, और अपने अधिकारों के प्रति जागरूकता का भी प्रदर्शन किया। कई महिलाओं ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ शपथ ली और समावेशी, न्यायपूर्ण तथा समानता आधारित समाज निर्माण के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
महिला संवाद के दौरान सामने आई प्रेरणादायक कहानियाँ न केवल अन्य महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं, बल्कि यह भी प्रमाणित कर रही हैं कि अब महिलाएं अपनी पहचान खुद गढ़ रही हैं। इन कहानियों के माध्यम से यह स्पष्ट हो रहा है कि महिलाएं अब सिर्फ आश्रित भूमिका में नहीं, बल्कि निर्णय लेने और नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं। दरभंगा जिले में चल रहा यह कार्यक्रम महिलाओं की आत्मनिर्भरता, सामाजिक भागीदारी और अधिकार चेतना को एक नई दिशा देने में सफल हो रहा है।

Related posts

एक बुजुर्ग दंपत्ति की शिकायत पर उपायुक्त ने एसडीएम को दिए जांच के आदेश!बुजुर्गों की देखभाल करना हमारी पहली जिम्मेदारी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

कैबिनेट ने मिशन शून्‍य कार्बन उत्सर्जन प्राप्त करने के उद्देश्‍य से भारतीय रेलवे के सहयोग के लिए भारत और यूनाइटेड स्‍टेट एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसऐड/भारत) के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर को मंजूरी दी।

rktvnews

सारण में कालाजार और फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर सेंट्रल मॉनिटरिंग टीम ने किया निरीक्षण।

rktvnews

फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश के स्कूल ऑफ फार्मेसी को कोर्सज शुरू करने की दी मंजूरी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 जून 25

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इंडिया स्टील 2025 सम्‍मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment