RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:हिंडन नदी में प्रदूषण रोकने को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक।

विलुप्त नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए जनपद में चलाया जाएगा अभियान।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)05 मई।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में हिंडन नदी में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में संबंधित ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिवों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि हिंडन नदी के किनारे स्थित गांवों में स्वच्छता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा जल स्रोतों की सुरक्षा के लिए समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि नदियों के किनारे बड़े स्तर पर वृक्षारोपण किया जाए और ऐसे पौधों का चयन हो जो मिट्टी का क्षरण रोकें एवं जलवायु के अनुकूल हों।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए की जिले की बड़ी औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी के तहत तालाब गोद दिए जाएंगे। इन इकाइयों को तालाबों के संरक्षण, साफ-सफाई तथा सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय स्तर पर प्रदूषण नियंत्रण में सहायता मिलेगी।
जिलाधिकारी ने कहा जनपद में बाढ़ गंगा व लुम्ब नदी को पुनर्जीवित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और जनपद में हिंडन नदी के तेजगांव और कृष्णा नदी के 12 गांव पर भी विशेष अभियान चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समयबद्ध कार्य योजना बनाकर सभी गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें और जनभागीदारी को प्राथमिकता दी जाए।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी वित्त/ राजस्व पंकज वर्मा ,मुख्य विकास अधिकारी नीरज कुमार श्रीवास्तव ,डिप्टी कलेक्टर भावना सिंह संबंधित ग्राम प्रधान ,सचिव आदि उपस्थित रहे।

Related posts

नैनीताल:संस्कृति मंत्री ने किया इंटरनेशनल थियेटर फेस्टिवल-2024 का शुभारंभ।

rktvnews

चतरा:जिले में संचालित समाज कल्याण योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा, लक्ष्य प्राप्ति हेतु सख्त निर्देश।

rktvnews

जयपुर:राजीविका एवं मंजरी फाउंडेशन के बीच एमओयू –महिला संचालित ग्रामीण उद्यमों के सशक्तिकरण को मिलेगा नया आयाम।

rktvnews

उज्जैन:औद्योगिक इकाइयां और व्यापारी अपने शत प्रतिशत कर्मचारियों से मतदान करवाएं : कलेक्टर, नीरज कुमार सिंह

rktvnews

जगजीवन कॉलेज में त्रिदिवसीय संस्कृत संभाषण कार्यशाला का हुआ समापन!विदेशों में बढ़ रही संस्कृत भाषा के जानकारों की मांग को लेकर अपनी योग्यता बढ़ाएं:पूर्व कुलपति प्रो गोप बंधु मिश्रा

rktvnews

पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया गया नमन।

rktvnews

Leave a Comment