RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:सूरदास पर नवीन दृष्टिकोण से शोध की आवश्यकता है।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)02 मई। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग (राजभाषा) के तत्त्वावधान में फणीश्वरनाथ ‘रेणु’ हिन्दी भवन सभागार, छज्जूबाग में सूरदास जयंती समारोह का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव, डॉ० एस० सिद्धार्थ ने की।
कार्यक्रम का उद्घाटन मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात् सूरदास के चित्र पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गयी एवं बिहार गीत की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम के आरंभ में स्वागत भाषण करते हुए निदेशक सुमन कुमार ने कहा कि की सूरदास भारतीय वाङ्मय के अभूतपूर्व कवि हैं। स्वागत भाषण के पश्चात् प्रसिद्ध लोक गायिका श्यामा झा ने सूर के पदों का मधुर स्वर में गायन किया।
विद्वान वक्ता एम० एल० टी० कॉलेज, सहरसा के हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ० मयंक भार्गव ने अपने संबोधन में बताया कि अतीत, वर्त्तमान और भविष्य तीनों के साहित्य पर सूर का प्रभाव है और रहेगा। इन पर नवीन दृष्टिकोण से शोध की आवश्यकता है। इसी क्रम में अगले वक्ता डॉ० अजीत सिंह, सहायक उप निदेशक, शिक्षा निदेशालय, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश ने भी सूरदास की रचनाओं पर शोध की आवश्यकता पर बल दिया।
अगले वक्ता डॉ० उपेन्द्रनाथ पाण्डेय, सेवानिवृत्त विशेष सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, पटना ने सूरदास को भक्तिकाल के स्वर्णिम कवि का दर्जा देते हुए हिन्दी साहित्य में उनके योगदान पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अगले चरण में कवियों जय प्रकाश पुजारी, डॉ० पूनम कुमारी, निलांशु रंजन, चंदन द्विवेदी एवं प्रीति सुमन द्वारा कविता पाठ किया गया।
धन्यवाद ज्ञापन उप निदेशक अनिल कुमार लाल और मंच संचालन उप निदेशक डॉ० प्रमोद कुँवर ने किया।

Related posts

भोजपुर:साहित्य, विज्ञान और अध्यात्म के संगम थे प्रो यू एस पाण्डेय: प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

देवघर: उपायुक्त ने जनता दरबार में किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

पटना:साहित्य सम्मेलन में चार साहित्यिक विभूतियों की मनायी गयी जयंती, दी गई काव्यांजलि ।

rktvnews

मतदाता वोटर चेतना अभियान कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद ने अल हफीज कालेज प्रशासन के खिलाफ किया आंदोलन।

rktvnews

Leave a Comment