
RKTV NEWS/दरभंगा (बिहार)02 मई।नेहरू स्टेडियम लहेरियासराय दरभंगा में गृहरक्षकों का नामांकन स्वच्छ,पारदर्शी वातावरण में चल रहा है।
नामांकन चयन समिति के अध्यक्ष जिला दंडाधिकारी राजीव रौशन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी सदस्य,जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी सदस्य सचिव एवं जिला कल्याण पदाधिकारी सदस्य हैं।
अभ्यर्थियों के लिए नामांकन प्रतिदिन नेहरू स्टेडियम में मुख्य द्वार पर प्रात: 5:00 से प्रवेश होता है।
अभ्यर्थी की पहचान के लिए अभ्यर्थी को प्रवेश-पत्र, पहचान-पत्र, (आधार कार्ड / मतदाता पहचान पत्र / डाईविंग लाईसेंस इत्यादि) तथा स्टाम्प आकार के 01 फोटोग्राफ रखना होगा।
अभ्यर्थियों का बैच बार प्रवेश दिया जाता है बैच-1- रिर्पोटिंग समय 05:00 बजे, बैच-2-रिर्पोटिंग समय 06:00 बजे, बैच-3-रिर्पोटिंग समय 07:00 बजे एवं बैच-4-रिर्पोटिंग समय 08:00 बजे निर्धारित है।
शारीरिक क्षमता परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थी को दुसरा अवसर नहीं दिया जाएगा।
गृह रक्षकों स्वच्छ नामांकन के लिए जिला संयुक्त आदेश के तहत पारदर्शी ढंग से शारीरिक जांच परीक्षा की जा रही है।
आज 1400 अभ्यर्थीयों में से 989 उपस्थित हुए, जिसमें 118 अभ्यर्थी का मेडिकल जांच किया गया है।
30 अप्रैल 2025 को गृह रक्षकों के स्वच्छ चयन के तहत 700 अभ्यर्थियों में से 502 अभ्यर्थी उपस्थित हुए,433 अभ्यर्थी अयोग्य पाए गए,49 अभ्यर्थी योग्य पाए गए एवं योग्य अभ्यर्थी का मेडिकल जांच किया गया,।
गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन के लिए सर्वप्रथम दौड़,ऊंचाई – छाती की माप ,ऊंची कूद,लंबी कूद,गोला फेक और मेडिकल जांच से गुजरना पड़ता है।
पोलो मैदान नेहरू स्टेडियम दरभंगा को गृह रक्षकों के लिए बेहतर ढंग से सुसज्जित किया गया है,सभी स्थलों पर साइनेज और काफी संख्या में टेंट लगाया गया है।
अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच अत्याधुनिक तकनीकी के साथ किया जा रहा है। साथ ही स्टेडियम में नियंत्रण कक्ष स्थापित है तथा अभ्यर्थियों के शिकायत सुनने के लिए अपीलीय सह शिकायत निवारण कोषांग संचालित है, जिसमें वरीय पदाधिकारी के रूप में सलीम अख्तर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को प्रतिनियुक्ति किया गया है।
दरभंगा जिला में 741 पदों पर गृहरक्षकों का स्वच्छ नामांकन कराया जाना है।
दरभंगा जिला में गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन हेतु 16,893 आवेदन प्राप्त हुए हैं। गृहरक्षको के नामांकन के लिए 741 सीट है।
महिला अभ्यर्थियों की नामांकन के लिए 16, 17 में एवं 19 मई निर्धारित की गई है।
गृह रक्षकों के शारीरिक जांच को सफल और पूर्णपारदर्शी करने के लिए 300 से अधिक अधिकारीयों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जो सुबह 4:00 से अपने-अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहते हैं। स्टेडियम के बाहर भी सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा अभ्यर्थी के लिए उपलब्ध कराई गई है।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी,उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय शशि भूषण,जिला समादेष्टा अनिरुद्ध प्रसाद, श्रम अधीक्षक दरभंगा किशोर कुमार झा आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।
