शाहपुर/भोजपुर ( राकेश मंगल सिन्हा) 6 सितम्बर। भाजपा का मतदाता वोटर चेतना अभियान कार्यशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम भोजपुर जिले के शाहपुर के रामाधार कम्पलेक्स में आयोजित किया गया। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को वोटर लिस्ट का अध्ययन कर मतदाताओं को जगाने की बात कही गई। भाजपा लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसकर तैयार है। बैठक की अध्यक्षता शाहपुर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे ने की। बैठक में वोटर चेतना जिला प्रभारी अजय सिंह, भाजपा नेता भूअर ओझा, शंभू शरण मिश्रा, सतीश भट्ट, नरेंद्र तिवारी, हरे राम सिंह, बच्चा जी पांडे, गनु पांडे, पप्पू ओझा, संजय पांडे, अखिलानंद ओझा, ठाकुर दयाल राम, अमित लाल, सौरभ पांडे, सुरेंद्र पांडे, रेखा देवी, सोनू वर्मा, भगवती पवन पांडे, विंध्याचल जायसवाल, मुन्ना पांडे, संतोष लाल, रोहित मिश्रा, धर्मपाल सिंह, जय किशुन पासवान, धर्मेंद्र गुप्ता, सुजीत दुबे, उत्तम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
previous post
