RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विद्यार्थी परिषद ने अल हफीज कालेज प्रशासन के खिलाफ किया आंदोलन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा अल हफीज कॉलेज प्रशासन के खिलाफ इंटरमीडिएट में नामांकन एवं पंजीयन को ले आंदोलन किया।विभाग संयोजक ऋतुराज चौधरी ने बताया कि अल हफीज कॉलेज प्रशासन के द्वारा वर्ष 24-26 में छात्रों का गलत तरीके से नामांकन कराया गया,नामांकन एवं पंजीयन का शुल्क लिया गया लेकिन आज तक छात्रों को ना पंजीयन मिला और ना ही उनका एडमिट कार्ड ।आगामी 2 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा है उनके भविष्य के साथ कॉलेज प्रशासन ने खिलवाड़ किया है। वहीं जिला संयोजक अनूप सिंह ने कहा कि अल हफीज कॉलेज के द्वारा लगातार कई वर्षों से छात्रों के साथ इस प्रकार का व्यवहार किया जाता है।नामांकन पंजीयन एवं परीक्षा फार्म के नाम पर अवैध वसूली छात्रों के साथ दुर्व्यवहार यह महाविद्यालय की पहचान बन चुकी है। लेकिन जब तक विद्यार्थी परिषद छात्रों के साथ खड़ी है छात्रों के हित को कोई कुचल नहीं सकता है। वही मौके पर निखिल राज,आदित्य सिंह,राहुल कुमार,विक्रांत ओझा,विष्णु शंकर,हैप्पी किशोर,चंदन सिंह,रोहित नरेश,राहुल तिवारी,उज्ज्वल तिवारी,सुंदरम तिवारी,सूर्यमणि तिवारी, विवेक,सुन्नी,अमन,अनुराग,देव,फरहान, अख्तर सहित सैकड़ो छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Related posts

जातीय संतुलन की रणनीति के तहत बीजेपी के अगले राष्ट्रीय अध्यक्ष हो सकते हैं मनोहर लाल खट्टर।

rktvnews

भोजपुर:मैना सुन्दर भवन में आयकर दाताओं, व्यापारियों एवं आयकर अधिवक्ताओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित।

rktvnews

बिहार: मुख्यमंत्री ने राजगीर खेल परिसर स्थित निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

रागी मिलेट से कृषक डोंगर सिंह और विजयशंकर हुए समृद्ध।

rktvnews

दुमका:खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन एवं परिवहन पर सख्ती के निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:गिफ्ट एकेडमी ने मनाया अपना 20 वा वार्षिकोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment