RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

भोजपुर:बीपीएससी नृत्य अध्यापिका हर्षिता विक्रम ने कथक स्व मन मोहा।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 मई।लीजेंड बक्शी कुलदीप नारायण सिन्हा मेमोरियल कल्चरल सोसायटी के तत्वाधान में आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम गुरुवासरे संगीत सभा का उद्घाटन वरिष्ठ संगीतज्ञ चंद्रमोहन ओझा ने दीप प्रज्जवलित कर किया। स्थानीय महाजन टोली स्थित ठाकुरबाड़ी प्रांगण में संगीत सभा को संबोधित करते हुये चंद्रमोहन ओझा जी ने कहा कि एक ओर आरा में शास्त्रीय संगीत की परंपरा का इतिहास स्वर्ण अक्षरों से लिखा गया है तो वर्तमान की सांगीतिक गतिविधियां एक सुंदर और सुखद भविष्य को गढ़ रहीं है। आरा में संगीत नृत्य का वातावरण अनुकरणीय है जहां निरंतर व अनवरत साधना का पुष्प सुगंधित हो रहा है। इस् अवसर पर बीपीएससी नृत्य अध्यापिका हर्षिता विक्रम ने कथक प्रस्तुत कर मन मोह लिया। हर्षिता ने कथक की शुरुआत गणेश वंदना से करते हुये तीनताल में उपज, ठाट, आमद, परन् व तिहाई प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गायन संगति अजीत पाण्डेय व तबला संगति गुरु बक्शी विकास ने किया। मंच संचालन आदित्या श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन रविशंकर ने किया। इस् अवसर पर विदुषी बिमला देवी , कवियित्री डॉ. किरण कुमारी, दिनेश्वर प्रसाद , राणा प्रताप सिन्हा , कथक नर्तक अमित कुमार, , शास्त्रीय गायक महेश यादव , स्नेहा पाण्डेय, संरक्षक सुशील कुमार ‘देहाती’, श्रेया पाण्डेय, आदित्य कुमार, मनीष कुमार सिंह समेत कई संगीत रसिक व प्रशिक्षु उपस्थित थे।

Related posts

राष्ट्रीय क्वांटम मिशन के तहत चयनित स्टार्टअप ने भारत के सबसे शक्तिशाली क्वांटम कंप्यूटरों में से एक लॉन्च किया।

rktvnews

मुसहर समाज के उत्थान पर काम करने के लिए पत्रकार डा भीम सिंह भवेश को प्रधानमंत्री ने मन की बात में सराहा!जिला में खुशी की लहर।

rktvnews

देवघर:सड़क सुरक्षा माह के तहत नुक्कड़ नाटक-सह-जागरूकता कार्यक्रम” का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश: 26 जुलाई से प्राकृतिक प्रेमियों के लिए चलेगी पातालपानी- कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन, बुकिंग शुरू।

rktvnews

गिरीडीह:राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागार में सामूहिक गायन का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रदेश में हर तीसरे दिन उद्योग जगत को नई सौगात और युवाओं को मिल रहे हैं रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment