RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन।

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )14 जनवरी।कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार तथा जिला प्रशासन दरभंगा के संयुक्त तत्वावधान में मकर संक्रांति महोत्सव–2026 का शुभारंभ दरभंगा स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नजारत उप समाहर्ता पवन कुमार, सहायक आयुक्त मद्यनिषेध प्रदीप कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी चंदन कुमार एवं जिला खेल संघ के सचिव जितेंद्र सिंह के कर-कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर महोत्सव के शुभारंभ की औपचारिक घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने मकर संक्रांति के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं पारंपरिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व आपसी सौहार्द, उल्लास एवं लोकसंस्कृति को सहेजने का प्रतीक है। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को लोक कला, परंपरा एवं युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।
कार्यक्रम के पश्चात सभी पदाधिकारियों द्वारा पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति महोत्सव मनाया। पतंगबाजी के माध्यम से लोक परंपराओं का सजीव प्रदर्शन किया गया, जिससे उपस्थित दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक गतिविधियों,लोक कला एवं पारंपरिक आयोजनों के माध्यम से मकर संक्रांति के महत्व को रेखांकित किया गया।
आयोजन में प्रतिभागी बच्चे तथा गणमान्य नागरिक,कला प्रेमी एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 07 दिसंबर 24

rktvnews

बिहार: भीषण गर्मी में शिक्षकों को अवश्य ही छुट्टी देनी चाहिए : तेजस्वी

rktvnews

राष्ट्रपति ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बधाई दी।

rktvnews

विकल्प नहीं, जरुरत है ग्रीन एनर्जी।

rktvnews

29,30, 31 मार्च को पटना में लगेगा देश भर के साहित्यकारों का महाकुंभ, साहित्य सम्मेलन प्रयाग के 75वें राष्ट्रीय अधिवेशन के साथ आयोजित होगा बिहार का 43वाँ महाधिवेशन! डा रवीन्द्र किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में गठित हुई 63 सदस्यीय स्वागत समिति ।

rktvnews

गढ़वा:गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह को लेकर परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment