RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:मिशन शक्ति 5.0के अंतर्गत जनपद के 995 आँगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)30 सितम्बर।उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज जनपद के 995 आँगनवाड़ी केन्द्रों पर एक साथ कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बालिकाओं का पूजन कर उन्हें उपहार स्वरूप गिफ्ट प्रदान किए गए एवं सामूहिक भोजन कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं आँगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि नारी शक्ति समाज और राष्ट्र की आधारशिला है। सरकार लगातार महिलाओं और बालिकाओं के सम्मान, सुरक्षा एवं स्वावलंबन के लिए ठोस कदम उठा रही है। मिशन शक्ति अभियान के साथ-साथ ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कन्या विवाह अनुदान योजना जैसी योजनाओं से बेटियों को शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर प्रोत्साहन मिल रहा है।
कन्या पूजन कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बेटियाँ बोझ नहीं, बल्कि परिवार और समाज की शक्ति हैं। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन से जोड़ते हुए प्रदेश को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नए आयाम देने का लक्ष्य है।
अधिकारियों ने कहा कि आँगनवाड़ी केन्द्र न केवल बच्चों के पोषण और शिक्षा का आधार हैं बल्कि महिलाओं और बालिकाओं की प्रगति का सशक्त मंच भी हैं। कन्या पूजन जैसे कार्यक्रम समाज में नारी सम्मान की परंपरा को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Related posts

भोजपुर:श्रीराम के राजा बनने पर प्रजा में किसी प्रकार का देहिक, दैविक और भौतिक संताप नहीं था:शशि भूषण जी महाराज

rktvnews

भारत-भारती का उद्देश्य: “एक भारत, श्रेष्ठ भारत”

rktvnews

हनुमानगढ़: रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री ने भेजी वीरांगनाओं के लिए राखी, वीरांगनाओं को जिला कलेक्टर ने बांधी राखी।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

भोजपुर : भोजपुर एसपी ने शाहपुर थाना मे लगाया जनता दरबार! सुनी लोगों की फरियाद।

rktvnews

हनुमानगढ़:जिला कलेक्टर ने किया तहसील कार्यालय, पीएचसी का निरीक्षण!पीएचसी की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment