
RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)21 नवंबर।कृषि वर्ष 2024-25 बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत पंचायत स्तरीय अगहनी धान फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी बक्सर,अंशुल अग्रवाल के द्वारा बुधवार को प्रखंड डुमरांव अंतर्गत पंचायत चिलहरी के ग्राम चिलहरी में किया गया।
फसल कटनी प्रयोग फसल के उत्पादन के आकलन की एक वैज्ञानिक विधि है इसके अंतर्गत 10m x 5m के आयताकार क्षेत्रफल में फसल कटनी प्रयोग संपादित की जाती है।
प्रयोग संपादन के पश्चात उपज 12.395 क्विंटल प्राप्त हुआ। इस प्रकार 42.790 क्विंटल प्रति हेक्टेयर औसत उपज है। फसल कटनी प्रयोग का संपादन पंचायत चिलहरी में चिलहरी ग्राम के कृषक श्री रमाशंकर भारती के प्लांट में संपादित किया गया।
फसल कटनी के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी बक्सर, जिला कृषि पदाधिकारी बक्सर, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी डुमरांव/चौसा, अंचलाधिकारी डुमरांव, कृषि समन्वय किसान सलाहकार, संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
