RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री के मन की बात के 100 वें संस्करण को भोजपुर जिला के सभी बूथो पर सुना गया!भाजपा भोजपुर द्वारा कार्यक्रम को भब्य बनाया गया।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 30 अप्रैल। 30 अप्रैल 2023 प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 100 वें संस्करण कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा जिले के बूथ स्तर से विधानसभा स्तर तक भब्यता से किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का शतक लगाने पर आम लोगों से लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह दिखा , खास तौर पर महिलाओं को तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम ने उनकी जिंदगी ही बदल दी। संदेश विधानसभा के उदवंतनगर गांव में एलईडी लगाया गया।भाजपा के केंद्रीय मंत्री सह सांसन्द आर के सिंह ने समेत सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने पीएम की मन की बात को सुना।पीएम की मन की बात सुनकर गाँव के लोगों में काफी उत्साह दिखा।
पूर्व सांसद मीना सिंह एवं जिलाध्यक्ष दुर्गा राज तरारी विधानसभा के पीरो नगर मे कार्यक्रम मे शामिल हुए।
आरा नगर मे पूर्व कृषि मंत्री सह आरा नगर विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह सैकड़ो कार्यकताओं के प्रधानमंत्री जी के मन की बात को सुने।वही बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बड़हरा विधानसभा के एकवना मे जनता के साथ शामिल थे।
विधान पार्षद अवधेश नारायण सिंह जगदीशपुर विधानसभा के कोथुआ और जीवन कुमार संदेश विधानसभा के कोईलवर नगर मे लोकप्रिय कार्यक्रम को सुने।
पूर्व विधायक मुनी देवी,शाहपुर, संजय टाइगर आरा,शिवेश राम अगिआँव विधानसभा के वृहत कार्यक्रम मे शामिल हुए।
इसी प्रकार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मिथिलेश कुशवाहा, जिला महामंत्री पुनम कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह जगदीशपुर विधानसभा, आरा विधानसभा मे मेयर इंदु देवी, निवर्तमान अध्यक्ष डाँ प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष विभु जैन,नीलेश जैन,रंजना श्रीवास्तव, डाँ रमेश कुमार कर्ण,नवीन प्रकाश आदि लोग कार्यक्रम को सफल बनाएँ।शाहपुर विधानसभा मे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भुवर ओझा, राजेन्द्र तिवारी,राकेश विशेश्वर ओझा,जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट,अरबिन्द पांडेय, तरारी विधानसभा मे लोकसभा प्रभारी प्रमोद सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय,संदेश विधानसभा मे कार्यक्रम प्रभारी कौशल यादव,विजय सिंह,सीडी शर्मा,जिला महामंत्री राकेश सिंह,जिला मंत्री संतोष चंद्रवंशी, मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह शामिल हुए। जिला उपाध्यक्ष वंदना राजवंशी, अन.जाति मोर्चा अध्यक्ष विजय पासवान, विनय सिंह अगिआँव विधानसभा के कार्यक्रम मे शामिल हुए।
बड़हरा विधानसभा मे अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मो. कलामुद्दीन, महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता सिंह आदि ने कार्यक्रम को भब्य बनाने मे प्रमुख भूमिका निभाए।
प्रधानमंत्री जी मन की बात के 100 वे संस्करण को ऐतिहासिक बनाने मे सोशल मीडिया संयोजक राहुल सिंह,आईटी संयोजक ओंकार पांडेय ने नमो एप्प पर कार्यक्रम को अपलोड कर भब्य बनाया।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और कार्यक्रम प्रभारी जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव ने कार्यक्रम को सफल होने पर जिले भर के सभी कार्यकताओं और जनता का आभार व्यक्त किया।

Related posts

रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन-2023 : सी-विजिल के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का तेजी से हो रहा निराकरण

rktvnews

भोजपुर जिले के सभी सीटों पर एनडीए की जीत पर भाजपा भोजपुर ने जनता के प्रति प्रकट किया आभार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मार्च 25

rktvnews

पटना : एसआरपी कालेज मे हिंदी दिवस पर समारोह व सेमिनार आयोजित।

rktvnews

बक्सर: डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से बकरीद पर्व के दृष्टिगत जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की।

rktvnews

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संघ की 100 वर्षों की गौरवगाथा पर आधारित फिल्म ‘शतक’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री करने की घोषणा की।

rktvnews

Leave a Comment