RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री के मन की बात को आरा विधानसभा के शक्ति केंद्रों पर एकत्रित होकर सुना गया!मन की बात जन जन को उत्साहित कर विकास का ताना-बाना बुना:अमरेन्द्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) आज 30 अप्रैल। 2023 को लोकप्रिय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 100वें मन की बात को आरा विधानसभा के सभी शक्ति केन्द्र पर धुमधाम के साथ सुना गया।इस कार्यक्रम में लोग समूह में बैठकर धैर्य के साथ प्रधानमंत्री की बातों के साथ साथ देश के विभिन्न भागों के लोगों के अनुभव से बना इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महादेवा शक्ति केन्द्र के भारती कंसल्टेंसी शहीद भवन मतदान केन्द्र पर माननीय विधायक सह पूर्व कृषि मंत्री श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता शक्ति केन्द्र प्रभारी संतोष पाण्डेय ने किया। श्री अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि मन की बात को सुनने से हमारा ज्ञानवर्धन होता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हर माह के अंतिम रविवार को देश के आम अवाम की बात लेकर हम सभी के बीच आंतें है जिन्हें सुनकर हम सभी लाभान्वित होते हैं।आज मेरे विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक जगहों पर लोगों ने हजारों की संख्या में टीवी और रेडियो के माध्यम से प्रसारण को देखा और सुना गया। आरा नगर के शक्ति केन्द्रों गौसगंज में प्रकाश सिंह, संटु सिंह, मझौवां में बलजीत सिंह, रंजीत सिंह, आरण्य देवी स्थान में नगर अध्यक्ष जीतु चौरसिया, राजु गुप्ता, सिद्धनाथ नगर एवं कचहरी में नीरज सोनी, रितेश वर्मा, रानू चौरसिया,विनय पांडेय, संकटमोचन नगर में संजीव सिंह, चंदवा में इन्दू भुषण तिवारी, हैप्पी तिवारी, जैन धर्मशाला में अमित पांडेय, सुशील कुमार मिश्र, डॉ दिनेश सिन्हा, धर्मेन्द्र सिंह, राकेश रंजन पुतुल,रामबाबू चौरसिया, सुबोध वर्मा, रतन राम, पंकज सिंह, मिल्की मोहल्ला में अवधेश प्रसाद, धनुपरा में विजय सिंह, भलुहीपुर में मोनु सिन्हा, राधे कुमार, रामगढ़िया में नितेश कुमार, राजु शाहबादी, दलित बस्ती जवाहर टोला में वार्ड पार्षद गुड्डू पासवान, प्रियांशु दीवान, करमन टोला में मुन्ना सिंह, सुगम सहाय, प्रखंड कार्यालय में दिनेश सिंह, मंटु सिंह, जगदेव नगर में गौतम श्रीवास्तव, राहुल सिंह, गोढ़ना रोड़ में सतीश कुमार, अनाईठ में अभय चौधरी, नीरज चौधरी, अश्विनी कुशवाहा और आरा ग्रामीण मण्डल के कड़ारी में देवेन्द्र सिंह, जादोपुर में ग्रामीण अध्यक्ष अशोक सिंह, भकुरा में पूर्व ग्रामीण अध्यक्ष अजय सिंह, डुमरा में राजकुमार कुशवाहा, अलीपुर में अमरकिशोर सिंह, महुली में सरोज सिंह, गंगहर में मदन सिंह, दीपक सिंह, बखरियां में सोनु सिंह, बलुआं में विमलेश सिंह, रतनपुर में रौबिन कुशवाहा, मथवलिया गोलु सिंह, लक्ष्णपुर में पूर्व मुखिया गणेश सिंह, गोठहुला में दिनेश सिंह एवं लक्ष्मणपुर में सुनील कुशवाहा द्वारा देखने और सुनने की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी मतदान केन्द्रों के कमिटी और स्थानीय जनता ने भाग लिया।
इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रेमरंजन चतुर्वेदी,लव पाण्डेय, रामदयाल कुशवाहा, संजय सिंह, विजय भारती, मधु सिन्हा संतोष किशोर, पंकज चौरसिया, शशि मेहता, उमेश पटेल समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर के शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी एक ट्रक अंग्रेजी शराब को किया जब्त।

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने नव संवत्सर पर पूजा-अर्चना कर सभी के मंगल की कामना की।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हेल्पलाइन के शिकायतकर्ताओं से की दूरभाष पर चर्चा।

rktvnews

देवघर:जिले में 25 जनवरी से चल रहे पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला, 2026 का हुआ समापन।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सेरेंगसिया के शहीदों को नमन- सह – परियोजनाओं के शिलान्यास – उद्घाटन एवं परिसंपत्ति वितरण समारोह में हुए शामिल, शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर अमर वीर शहीदों को किया नमन, दी श्रद्धांजलि।

rktvnews

गिरीडीह: उपविकास आयुक्त ने बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment