RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)02 अप्रैल।प्रमंडलीय आयुक्त, संथाल परगना प्रमंडल, दुमका संजय कुमार की अध्यक्षता में वर्ष 2026 केंदू पत्ती मौसम हेतु संग्रहण दर निर्धारण के लिए केंदू पत्ती सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श करते हुए वर्तमान मजदूरी दर, बाजार स्थिति तथा पूर्व वर्षों के अनुभवों का विश्लेषण किया गया। चर्चा के क्रम में बताया गया कि वर्तमान संग्रहण दर 1883 रुपये प्रति मानक बोरा है, जबकि मजदूरी एवं अन्य लागतों में वृद्धि के कारण दर में संशोधन आवश्यक है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 के लिए केंदू पत्ती का संग्रहण दर सरकारी एवं रैयती भूमि दोनों के लिए 2014 रुपये प्रति मानक बोरा निर्धारित किया जाए। बैठक में यह भी उल्लेख किया गया कि इस निर्णय से संग्रहकर्ताओं की आय में वृद्धि होगी तथा क्षेत्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर सुदृढ़ होंगे।

Related posts

भोजपुर:निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत जिला अंतर्गत सभी सातों विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों पर बीएलओ द्वारा विशेष कैम्प का किया गया आयोजन।

rktvnews

विभूतियों की प्रतिमाओं का सम्मान केवल सरकार का ही नहीं जनता की भी है जिम्मेवारी:अजय सिंह

rktvnews

उत्तर प्रदेश: बागपत:सड़क सुरक्षा पखवाड़े का समापन: महिला ई-रिक्शा चालकों को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

गढ़वा:जेएसएलपीएस के सीएससी-डीजी पे दीदियों को जिला तथा राज्य स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण।

rktvnews

भोजपुर:स्नातक ग्रेड के शिक्षको ने बड़हरा बीडीओ से मिलकर प्रोन्नति की मांग की।

rktvnews

हिट एंड रन के नए कानून अभी नहीं हुए है लागू,पहले ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से होगा विचार विमर्श!गृह मंत्रालय ने विज्ञप्ति जारी कर सभी चालकों से काम पर वापिस लौटने की की अपील।

rktvnews

Leave a Comment