RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बरसात पूर्व पुल निर्माण कर आवागमन बहाल हो : राजेश्वर पासवान

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 23 अप्रैल।आरा सलेमपुर मार्ग स्थित बड़की संदिया लोहापुल क्षतिग्रस्त होने से पुल निर्माण विभाग बिहार सरकार द्वारा नए पुल निर्माण हेतु टेंडर निकाला गया लेकिन कई वर्ष बीत जाने के बाद भी संवेदक द्वारा पुल निर्माण तो हुआ लेकिन कुछ शेष कार्य रह जाने के चलते पुल से आवागमन बहाल नहीं हो सका,पुल निर्माण कर भी बंद हो गया ।संवेदक द्वारा पुल निर्माण को बंद करने पर लोजपा रामविलास जिला अध्यक्ष सह जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य राजेश्वर पासवान ने जिला पदाधिकारी को पत्र देकर बरसात शुरू होने के पहले शेष बचे पुल निर्माण कार्य को करा कर आवागमन बहाल करने का अनुरोध किया है।श्री पासवान ने अपने आवेदन में कहा है कि पुल निर्माण तो हो चुका है लेकिन पुल के दोनों तरफ पिचिंग का कार्य रह गया है लेकिन संवेदक द्वारा काम बंद कर दिया गया जिससे फिर बरसात एवं बाढ़ में आरा सलेमपुर मार्ग से आने वाले जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। राजेश्वर पासवान ने अपने पत्र के माध्यम से भोजपुर डीएम से अनुरोध किया है कि पुल निर्माण का शेष कार्य को विभाग द्वारा करवा कर पुल से आवागमन बहाल कराया जाय ताकि बरसात एवं बाढ़ में कोई अप्रिय घटना नहीं घट सके। राजेश्वर पासवान ने बताया कि पिछली जिला कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक में पुल निर्माण अविलंब कराने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा सहित सदस्यों के समक्ष पुल निर्माण के इंजीनियर ने दिसंबर 2024 तक पूर्ण कर आवागमन बहाल कराने की बात कही थी लेकिन संवेदक के मनमानी के कारण आज तक पुल से आवागमन बहाल नहीं हो सका। अगर 15 मई तक पुल निर्माण पूर्ण कर आवागमन बहाल नहीं होने पर राजेश्वर पासवान ने आंदोलन करने की चेतावनी दिया है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 12 जून 24

rktvnews

भोजपुर:अंग्रेजी शराब के साथ एक बाइक सहित दो तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 63,827.35 लाख रुपये राशि के 5671 ग्राम पंचायतों में 6659 खेल मैदान के निर्माण कार्य का रिमोट के माध्यम से किया शुभारंभ।

rktvnews

एनसीसीएफ और नेफेड 15 अगस्त से 50 रुपये प्रति किलोग्राम खुदरा मूल्य पर टमाटर बेचेंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऐप व पोर्टल लांच, मैनुअल का विमोचन।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय के तीन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी एवं चार दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

Leave a Comment