RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय के तीन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी एवं चार दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

सरकारी पदाधिकारी/कर्मियों के विरूद्ध निलम्बन की अनुशंसा के साथ प्रपत्र-क गठित करने का आदेश।

किसी भी सूरत में बक्शे नहीं जाएंगे भ्रष्टाचारी : जिलाधिकारी

दायित्वों का निष्ठापूर्वक करें निर्वहन, अन्यथा होगी सख्त कार्रवाई।

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)02 जुलाई।जिला प्रशासन को विगत दिनों मीडिया एवं अन्य माध्यमों से एक वायरल ऑडियो संज्ञान में आया, जिसमें परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण में पदस्थापित मोटरयान निरीक्षक एवं अन्य कर्मी द्वारा अनैतिक कृत्य किए जाने संबंधी वार्ता थी।
जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा इसे अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए वायरल ऑडियो की सत्यता हेतु त्रि-सदस्यीय कमिटि का गठन करते हुए मामले की जाँच कराई गई।
उक्त के आलोक में त्रि-सदस्यीय कमिटि के द्वारा जाँचोंपरात वायरल ऑडियो में दर्ज अवैध लेन-देन की बात को प्रथम दृष्टया सत्य प्रतिवेदित करते हुए पूरे मामले में पुजा कुमारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया एवं जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मियों की संलिप्तता प्रतिवेदित किया गया।
प्रतिवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया को वायरल ऑडियो एवं जांच दल के प्रतिवेदन में अंकित सभी लोगों के विरूद्ध नाम सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया गया। साथ ही सरकारी पदाधिकारी/कर्मियों के विरूद्ध निलम्बन की अनुशंसा के साथ प्रपत्र-क गठित करने का आदेश दिया गया।
उक्त का अनुपालन करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम चम्पारण, बेतिया के द्वारा पुजा कुमारी, मोटरयान निरीक्षक, जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया, संतोष दास, मोटरयान निरीक्षक, जिला परिवहन कार्यालय, पश्चिम चम्पारण, बेतिया सम्प्रति प्रतिनियुक्त परिवहन विभाग, बिहार, संजय राव, तत्कालीन लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय सम्प्रति भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, बगहा एवं इस प्रकरण में संलिप्त बिचौलियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निदेश दिया गया कि सभी कर्मी और पदाधिकारी सौंपे गए दायित्वों का निष्पापूर्वक निर्वहन करें। भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी प्रकार की पुष्ट और साक्ष्य आधारित शिकायत मिलने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

देवघर : मतगणना को लेकर यातायात योजना जारी, इन रास्तों पर रहेगा प्रतिबंध।

rktvnews

भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद आरा शहर के विभिन्न शोक-संतप्त परिवारों से मिले!

rktvnews

भोजपुर:अपर समाहर्ता ने जवईनिया गांव में संचालित बाढ़ राहत कार्यों का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।

rktvnews

आईएनएस कदमत्त की पापुआ न्यू गिनी यात्रा।

rktvnews

नवादा जिला को मगध कमिश्नरी में पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम), पीएमएफएमई (प्रधानमंत्री खाद्य सूक्ष्म कार्यक्रम) और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना में प्रथम स्थान: आशुतोष कुमार वर्मा

rktvnews

भोजपुर:बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, दो बाल श्रमिकों को कराया गया विमुक्त।

rktvnews

Leave a Comment