RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)22 अप्रैल। सोमवार को आरा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुदामा प्रसाद की अध्यक्षता में “संसद सदस्य सड़क सुरक्षा समिति” की एक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सड़क दुर्घटनाओं के विभिन्न कारणों, सड़क सुरक्षा मानकों के क्रियान्वयन, ब्लैक स्पॉट की पहचान, हिट एंड रन तथा नॉन-हिट एंड रन मामलों की अद्यतन स्थिति, i-RAD एवं e-DAR पोर्टल की प्रगति, हेलमेट अभियान, ड्राइविंग लाइसेंस की रद्दीकरण एवं निलंबन रिपोर्ट, गुड समैरिटन रिपोर्ट तथा सड़क सुरक्षा के 4-E कार्य—शिक्षा, प्रवर्तन, आपातकालीन देखभाल एवं इंजीनियरिंग—के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों (NH/SH) पर लावारिस पड़े वाहनों को सड़क से हटाने की आवश्यकता पर बल दिया गया, जिससे सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिल सके।माननीय सांसद द्वारा निर्देश दिए गए कि ब्लैक स्पॉट्स की जानकारी आम जनता तक विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार के जरिए पहुंचाई जाए। कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को इन ब्लैक स्पॉट्स की सतत निगरानी कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। i-RAD एवं e-DAR पोर्टल की समीक्षा करते हुए पुलिस उपाधीक्षक एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को सभी लंबित मामलों का शीघ्र अनुश्रवण एवं निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर शिव प्रकाश रंजन,(अगिआंव वि.स.स.),जिलाधिकारी,भोजपुर, तनय सुलतानिया,उप विकास आयुक्त,भोजपुर डॉ.अनुपमा सिंह, सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल आरा, ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंता, नगर पंचायत एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने मेवालाल गुप्त गुरुकुल विद्यालय, गोरखपुर में नवनिर्मित सभागार, 05 कक्ष तथा प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया।

rktvnews

भोजपुर:प्राप्त अधिकार को समझ कर उचित प्रयोग आवश्यक : प्राचार्या प्रो आभा सिंह

rktvnews

बक्सर:चक्की प्रखण्ड अंतर्गत अरक में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

साँची बनी देश की पहली सोलर सिटी।

rktvnews

भोजपुर:सदर विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ट्रेन दुर्घटना पर जताया शोक।

rktvnews

पूरी दुनिया अब आयुष प्रणाली की शक्ति को पहचान चुकी है: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

Leave a Comment