RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं ने सुनाई “जीविका” से जुड़ने पर आई बदलाव की कहानी।

जीविका द्वारा गठित ग्राम संगठनों के माध्यम किया जा रहा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

छात्राओं ने कहा साइकिल व पोशाक राशि से मिली पहचान।

सरकार संचालित योजनाओं के लाभ एवं अपनी परिकल्पनाओं से करा रही अवगत।

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नियंत्रण कक्ष की स्थापना।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार)20 अप्रैल।राज्य सरकार का महिला संवाद कार्यक्रम आधी आबादी के इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने में अहम् भूमिका अदा करने की राह पर है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है जहाँ से गाँव के विकास की रुपरेखा गाँव की आधी आबादी तय करने की ओर अग्रसर है। महिला संवाद कार्यक्रम को आयोजित करने की जिम्मेवारी राज्य सरकार ने जीविका को सौंपी है। जीविका अपने ग्राम संगठन के माध्यम से राज्य के सभी गाँव में प्रतिदिन दो महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
लखीसराय जिला के गांवो में जीविका द्वारा गठित 548 ग्राम संगठन के माध्यम से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से एवं शाम 3 बजे से महिला संवाद रथ द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आधी आबादी की आकांक्षाओं का अनुपालन कराते हुए गाँव के विकास का पैमाना निर्धारित करना एवं बिहार सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी और उससे महिलाओं को मिल रहे लाभ को आम जन मानस तक महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से पहुँचाया जा रहा है।संवाद रथ में आधुनिक टीवी स्क्रीन से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है। महिला संवाद के सभी आयोजनों में विडियो तथा ऑडियो प्रसारण के माध्यम से लोगों तक योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, इन कार्यक्रमों में उपस्थित दीदियाँ अपना अनुभव साझा करते हुए सरकार की पहल से स्वयं में आये सकारातमक बदलाओं को न केवल बता रही हैं बल्कि अपने गाँव और समाज को और अधिक उन्नत, समृद्ध तथा विकासशील गाँव-समाज बनाने के लिए अपनी परिकल्पनाओं को सरकार तक पहुंचा रही हैं।
प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक महिलाएं महिला संवाद कार्यक्रम से जुड़कर समाज में आये बदलाव और गाँव-समाज के नव निर्माण हेतु संवाद स्थापित कर रही हैं।
रविवार को लखीसराय जिला के सदर प्रखंड के साकिबपुर में कंगन ग्राम संगठन एवं शाम में बालगुदर में फूल ग्राम संगठन द्वारा, हलसी के प्रतापपुर में संस्कार ग्राम सगठन एवं हलसी में सुहावन ग्राम संगठन , चानन के ईतौन में आराधना ग्राम संगठन एवं जानकीडीह में भारती ग्राम संगठन , रामगढ़ चौक के औरे गाँव में मानसरोवर ग्राम संगठन एवं भंवरिया में दीपक ग्राम संगठन तथा सूर्यगढ़ा के अवगिल रामपुर में प्रगति ग्राम संगठन एवं किरणपुर में मायरा ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिदिन दो चरणों में आयोजित इस कार्यक्रम में ढाई सौ से अधिक महिलाएं शिरकत कर रही हैं और अपनी इच्छाओं और आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करा रही हैं l सूची का विवरण एप पर भी प्रविष्टि कराई जा रही है।आमतौर पर सार्वजनिक शौचालय, पोखर, सामुदायिक अस्पताल, पुस्तकालय, सड़क निर्माण और बुनियादी सुविधाओं को और बेहतर बनाने एवं गाँव में लाने की बात कर रही हैं l
सभी महिला संवाद कार्यक्रमों में कई महिलाओं ने जीविका से संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़कर जीवन में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को साझा किया।चानन प्रखंड के ईंटोंन गांव की रीना देवी बताया कि जीविका से जुड़कर वो कुशल उद्यमी बनने की ओर अग्रसर हैं। लखीसराय सदर की छात्रा खुशबू ने बताया कि साईकिल योजना का लाभ मिलने से उच्च शिक्षा प्राप्त करने में आसानी हो रही है।रामगढ़ चौक प्रखंड के गरसंडा गांव की स्कूली छात्राओं ने पोशाक योजना की तारीफ करते हुए कहा कि अब पढने में मन लगने लगा है l पोशाक मिलने से अब हमारी पहचान भी बढ़ी है।
कार्यक्रम सुचारू तौर पर चलाने के लिए प्रखंड स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किए गए है। नियंत्रण कक्ष सुबह 6 बजे से 2 बजे तक फिर सवा 2 बजे से 8 बजे तक दो शिफ्ट में संचालित हैं।

Related posts

सारण:बेहतर प्रशिक्षण के लिए छात्रों को मैट्रिक स्तर पर ही प्रोत्साहित किया जाना चाहिए- डीएम

rktvnews

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने स्पीडिंग को ले दिए कई निर्देश।

rktvnews

मणिपुर भी जाएं प्रधानमंत्री : शिवानंद तिवारी

rktvnews

चतरा में विदेशी शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन।

rktvnews

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन,नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में ली अंतिम सांसे।

rktvnews

गिरीडीह:”आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम” के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment