RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

विनम्रता फाउंडेशन ने जरूरतमंदों के बीच किया गर्म कपड़ों का वितरण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 24 दिसंबर।विनम्रता फाउंडेशन के तत्वावधान में आज 24 दिसंबर को गर्म कपड़ों का वितरण स्टेशन परिसर में किया गया ।
ठंड को देखते हुए गरीब एवं असहायों के प्रति संस्था हमेशा से ही संवेदनशील रही है और‌ समय-समय पर गरीबों के लिए साल भर कार्यक्रम चलाती हैं । गर्म कपड़े जो संस्था के सदस्यों के द्वारा इकट्ठा किया गया और साफ सुथरे तरीके से संभाल कर पूर्व सूचित कर आसपास के बस्तियों में वितरण किया जाता है । अपने संस्था जानकारी देते हुए ममता सिंहा ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं और बच्चियों के लिए तो काम करती ही है लेकिन समय-समय पर निर्धन और जरूरतमंद लोगों के बीच ऐसे काम करती है।
अपना कर्तव्य वाहन करते हुए जरूरी चीजों के बारे में भी सोचती है । समाज में हमारे साथ जी रहे इन गरीब और असहाय लोगों को जहां संसाधनों की कमी है वहां संवेदनशीलता दिखाते हुए इस तरीके के कार्य बहुत ही जरूरी है ।संस्था की सदस्य गौरी कुमारी ने कहा कि मुझे संस्था के माध्यम से गरीब लोगों को कपड़े वितरण करने में अब खुशी होती है। तनुजा कुमारी ने भी कहा की ठंड के इन दिनों में संस्था के द्वारा इस तरीके के कार्य सामाजिक समरसता का अच्छा मिशाल है।
संस्था की वरिष्ठ सदस्य ममता सिंह मृदुला सिन्हा खुशबू स्पृहा, गौरी तिवारी, तनुजा कुमारी, उत्कर्ष राज, लकी सिंह रोहित, आशुतोष, प्रियांशु, आदित्य, रोहित आदि ने भाग लिया।

Related posts

पटना: बिहार सरस मेला:पर्यावरण संरक्षण की कर रहा अगुआई,महिलाओं के हुनर को दी नई ऊंचाई।

rktvnews

गढ़वा;निबंधन व्यवस्था दुरुस्त करते हुए राजस्व बढ़ायें : आयुक्त

rktvnews

राष्ट्रपति के खड़े और प्रधानमंत्री के बैठे रहने पर कांग्रेस का बड़ा बयान,कहा पीएम मोदी और भाजपा की मानसिकता दलित विरोधी।

rktvnews

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन!झारखण्ड की परंपराओं, संघर्षों और इतिहास जानने का अवसर देगा फिल्म फेस्टिवल।

rktvnews

भोजपुर: व्यवसायियों के बीच पहुंची रितु जायसवाल,सुदामा प्रसाद के पक्ष में एकजुट होने का किया आह्वाहन।

rktvnews

भारत और अमेरिका ने ‘समानीकरण शुल्क 2020’ पर परिवर्तनशील नजरिए को 30 जून, 2024 तक बढ़ा दिया है।

rktvnews

Leave a Comment