RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं व नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर की हुई समीक्षा।

चतरा/झारखण्ड 26 फरवरी।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त, चतरा अबु इमरान की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद जिले में संचालित विकास योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा बैठक की गई। बैठक में सर्वप्रथम उपस्थित सभी कार्यकारिणी एजेंसी के कार्यपालक अभियंता को कहा एकरारनामा के अनुसार जिस योजनाओं की अवधि पूर्ण हो चुकी है और वो योजना अपूर्ण है। वैसे योजनाओं को 10 मार्च तक हर हाल में पूर्ण कराएं अन्यथा संबंधित एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इसके पश्चात नीति आयोग द्वारा निर्धारित इंडिकेटर की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से स्वास्थ्य, कृषि, शिक्षा, बेसिक इन्फ्रास्ट्रचर, कौशल विकास से संबंधित सभी इंडिकेटरों की बारी बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं बैठक में जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित द्वारा बताया गया कि नीति आयोग द्वारा निर्धारित आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत पूरे देशभर में 112 आकांक्षी जिलों कि सूची में चतरा जिला माह जनवरी 2024 में 43वां स्थान प्राप्त किया है। इस संदर्भ उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए बेहतर कार्य एवं महीने के 15 तारीख को किए गए कार्यों का डेटा एंट्री करने का निर्देश दिया साथ जिन विभागों द्वारा बेहतर कार्य किया गया है उससे संबंधित सफलता की कहानी बनाने का भी निर्देश दिया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त पवन कुमार मंडल, सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, सभी संबंधित कार्यकारिणी एजेंसी के कार्यपाल अभियंता व कन्नीय अभियंता, पीरामल फाउंडेशन के नीतीश कुमार, नेहा कुमारी समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 29 दिसंबर 25

rktvnews

भोजपुर:समय के उचित प्रबंधन से सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुंचा जा सकता है : प्राचार्य प्रो नरेंद्र पालित

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अंकित गुप्ता के आश्रितों के बीच किया किशोरी समृद्धि योजना व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेवा तीर्थ में एआई और डीपटेक स्टार्टअप्‍स के सीईओ के साथ गोलमेज सम्मेलन किया।

rktvnews

भोजपुर:बदलो बिहार महाजुटान की तैयारी मे जुटा इंसाफ मंच : क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानीय कोटद्वार में आपदाग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

rktvnews

Leave a Comment