RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:शिक्षा जागरूकता हेतु उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय बरौली में निकाली गई प्रभात फेरी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 अप्रैल।उत्क्रमित प्लस 2 उच्च विद्यालय बरौली ने बरौली गांव में एक प्रभात फेरी का आयोजन किया, जिसमें विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्रों ने भाग लिया। इस प्रभात फेरी का उद्देश्य गांव के लोगों को जागरूक करना था कि विद्यालय में प्रवेश खुला है और 6 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।प्रभात फेरी में मुख्य रूप से शिक्षक मनीष वत्स, नवीन कुमार, राजेंद्र प्रसाद सिंह, मधुमिता शर्मा, संतोष सिंह, राजेश कुमार, अनुपमा कुमारी उपस्थित थे। मनीष वत्स ने कहा, सरकार का उद्देश्य है कि सभी बच्चे शिक्षा के अवसर से लाभान्वित हों एवम् हर बच्चा विद्यालय में प्रवेश ले और अपनी प्रतिभा को विकसित कर सके।”
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य नरेंद्र कुमार ने कहा, “ज्ञान सफलता की कुंजी है और 6 वर्ष से अधिक आयु के सभी बच्चों को किसी भी हालत में विद्यालय में प्रवेश दिलाना आवश्यक है। प्रभात फेरी के माध्यम से विद्यालय ने ग्रामीणों को जागरूक करने का प्रयास किया है कि वे अपने बच्चों को शिक्षा के अवसर से वंचित न रखें और उन्हें विद्यालय में प्रवेश दिलाएं।

Related posts

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में 2023 के नए छात्रों के लिए प्रवेश कार्यक्रम की हुई शुरुआत।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति को उनके जन्मदिन पर बधाई दी।

rktvnews

जयपुर:राजस्थान की आत्मा का उत्सव बनकर उभरेगा घूमर फेस्टिवल – 2025 : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजी में रचनात्मक क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय एआई कौशल कार्यक्रम हेतु नामांकन आरंभ।

rktvnews

न्यूक्लियस मॉल रांची में संत जेवियर कॉलेज रांची के छात्रों द्वारा बेहद ही आकर्षक तरीके से नुक्कड़ नाटक का आयोजन।

rktvnews

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले के अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर की सफाई के लिए श्रमदान दिया।

rktvnews

Leave a Comment